Bihar News Live : केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही दिखाया काला झंडा, वैशाली में चिराग की जनसभा
{"_id":"65ed28bdf9bf5da32302a195","slug":"bihar-news-live-health-department-vacancy-corona-updates-bihar-crime-news-lok-sabha-elections-seat-nda-2024-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live : केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही दिखाया काला झंडा, वैशाली में चिराग की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 10 Mar 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:24 PM IST
खास बातें
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने बीएससी नर्सिंग पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा है। पटना में कोरोना से संक्रमित आठ नए मरीज मिले हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह से विधायक अभी तक नाराज ही हैं।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:16 PM, 10-Mar-2024
गिरिराज सिंह की गाड़ी रोकते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
गिरिराज सिंह को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। वह अपने समर्थकों के साथ बछबाड़ा जा रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को काला झंडा दिखाते हुए उनके काफिले को रोक दिया। इसके बाद उनके विरोध में नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में आते हैं और फीता काट के चले जाते हैं। इस इलाके के विकास पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वहीं इस घटना से पहले गिरिराज सिंह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी तो मुसलमान के लिए रेड कार्पेट बिछाती थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदू एकजुट होगा, उस दिन पूरे भारत में हमें सम्मान मिलेगा।

02:38 PM, 10-Mar-2024
मंच पर पहुंचे चिराग पासवान।
- फोटो : अमर उजाला
चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे
वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में लोजपा (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे। हरि सिंह स्कूल मैदान में जन आशीर्वाद सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुझे सत्ता का मोह नहीं है। लेकिन, बिहार का विकास नहीं हो पाया और समस्या आज भी जस की तस है। हमारे बिहार को लूटने वाले कई लोग रहे और कई नेता रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार का जब तक विकास नहीं तब तक समझौता नहीं करेंगे। अगले पांच वर्ष तक के लिए वादा करते हुए चिराग ने कहा कि वैशाली से उनके सांसद उम्मीदवार एक एक समस्या से निजात दिलाने का काम करेंगे

01:47 PM, 10-Mar-2024
नालंदा में 23 लाख की डकैती
नालंदा में अपराधियों ने किराना व्यवसायी कमलेश कुमार के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर स्थित कमरपुर मोड़ के समीप की है। पीड़िता रिंकू कुमारी ने बताया कि नकाबपोश डकैत घर के मुख्य दरवाजे का ताला काट घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की, इसके बाद हथियार के बल पर हमलोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने सवा घंटे तक रुककर करीब 20 लाख के जेवरात और तीन लाख नगद लूट लिए।
01:05 PM, 10-Mar-2024
भागलपुर से 243 किलो गांजा बरामद
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना और भागलपुर से पांच गांजा तस्कारों को गिरफ्तार किया है। भागलपुर के नवगछिया में छापेमारी कर 243 किलो गांजा भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिपुरा से गांजा की खेप आ रही है। इसके बाद टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
12:18 PM, 10-Mar-2024
पुजारी को लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा
सीतामढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर मंदिर के पुजारी को लोगों ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव का है। जहां अपने घर लौट रहे पुजारी को स्थानीय दबंगों ने बंधक बना लिया। फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है की जमीनी विवाद को लेकर पुजारी की पिटाई की गई है। बुरी तरह घायल पुजारी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
11:40 AM, 10-Mar-2024
अपने ही सांसद के खिलाफ भाजपा नेता ने खोला मोर्चा
लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही के औरंगाबाद के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से स्थानीय सांसद सुशील सिंह को इस बार टिकट नही देने का आग्रह किया है। रामाधार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में सभी 6 सीटो पर हराने वाले बीजेपी सांसद सुशील सिंह को टिकट नहीं देकर किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए ताकि औरंगाबाद में भी कमल खिले। उन्होंने पार्टी को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि अगर सुशील सिंह को पार्टी टिकट देती है तो मैं उनका खुलेआम और पुरजोर तरीके से विरोध करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 10-Mar-2024
दरभंगा में विवाहिता की संदिग्ध मौत
दरभंगा के कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र के सुकमारपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आनन-फानन में ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गये। मृतका की पहचान लालन यादव के पुत्र सुमन कुमार यादव की पत्नी स्मिता देवी (24) के रूप में कई गई है। ससुराल वाले घर को बाहर से बन्द करके फरार बताए जा रहे हैं।
10:20 AM, 10-Mar-2024
लड़के ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया
बेगूसराय में एक नाबालिक लड़के ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा शांति नगर की है। परिजनों ने बताया है कि घर में करण अकेले ही था। मां बाहर गई हुई थी। तभी पता चला कि करण ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

09:48 AM, 10-Mar-2024
नालंदा में सड़क हादसा, आधा दर्जन यात्री जख्मी
नालंदा में रविवार की सुबह निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन पर सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामला पावापुरी ओपी अंतर्गत दौलाचक गांव के समीप की है। जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
09:18 AM, 10-Mar-2024
साहेबगंज में चिराग पासवान की जनसभा
वैशाली के साहेबगंज में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चिराग पासवान के रैली है। दिल्ली से सुबह 11 बजे चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके बाद वैशाली के लिए रवाना होंगे। साहेबगंज में वह साढ़े 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।