Bihar Flood News: सीतामढ़ी में बांध टूटा, नेपाल में बारिश से बिहार के 12 जिलों में संकट; लाखों की आबादी परेशान
{"_id":"66f8c176483c8c455e08f278","slug":"bihar-news-live-bihar-flood-news-today-flood-in-bihar-flood-situation-live-news-bihar-kosi-river-ganga-water-2024-09-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood News: सीतामढ़ी में बांध टूटा, नेपाल में बारिश से बिहार के 12 जिलों में संकट; लाखों की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 29 Sep 2024 09:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सुपौल/ मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सुपौल/ मधुबनी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:04 PM IST
खास बातें
Bihar News : नेपाल में तीन दिनों से भारी बारिश हो रही। नेपाल ने अपना रिकॉर्ड पानी शनिवार को बिहार की कोसी और गंडक नदी में भेज दिया। इन दोनों नदियों में बाढ़ ने एक लाख लोगों को घेर लिया। अब गंगा का भी जलस्तर बढ़ने का डर है। पटना पर भी आफत है।
विज्ञापन
गांव में घुसा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:56 PM, 29-Sep-2024
सीतामढ़ी में टूटा बांध।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सीतामढ़ी में बांध टूटा, 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड स्थित मधकौल गांव के समीप बागमती तटबंध में माउस होल से हो रहे रिसाव के कारण बांध टूट गया, जिससे 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे 25हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। प्रभावित गांवों में मधकौल के साथ-साथ जाफरपुर, पंडहिया, ओलीपुर, कंसार और बसौल प्रमुख हैं, जहां पांच फीट तक पानी घुस गया है। आने जाने वाले मुख्य सड़क के साथ ही ग्रामीण सड़कों पर पानी का बहाव तेज है।

08:03 PM, 29-Sep-2024
बाढ़ क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार्यपालक अभियंता निलंबित
गंडक नदी के अत्यधिक दबाव के कारण दिनांक 29 सितंबर को 5ः00 बजे शाम में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बगहा-1 प्रखंड में गंडक नदी के बायें किनारे पर अवस्थित चम्पारण तटबंध कि0मी0 4.50 पर क्षतिग्रस्त हुआ है। तटबंध को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। तटबंध क्षतिग्रस्त होने, कार्य में लापरवाही बरतने एवं जिला प्रशासन से उचित समन्वय न रखने के आरोप में बगहा में पदस्थापित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

07:35 PM, 29-Sep-2024
रेस्क्यू करती टीम
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डिस्चार्ज में तेजी से आने लगी है गिरावट
नेपाल प्रभाग में बारिश थमने के बाद कोसी नदी के डिस्चार्ज में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रात 1 बजे से ही बराह क्षेत्र और सुबह 7 बजे से भीमनगर कोसी बराज से डिस्चार्ज में गिरावट आई है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 7 बजे भीमनगर कोसी बराज से 3 लाख 34 हजार 290 क्यूसेक घटते क्रम में डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ है। वही बराह क्षेत्र से घटते क्रम में 1 लाख 88 हजार 500 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ है।

07:25 PM, 29-Sep-2024
बाढ़ से त्रस्त लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कोसी नदी के डिस्चार्ज में भी कमी
नेपाल प्रभाग स्थित कोसी नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बारिश थम गई है। इसके बाद नेपाल प्रभाग स्थित बराह क्षेत्र में कोसी नदी के डिस्चार्ज में भी कमी देखी गई है। शनिवार की रात 11 और 12 बजे बराह क्षेत्र से इस साल का सर्वाधिक 5 लाख 82 हजार 950 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया।

03:27 PM, 29-Sep-2024
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की बैठक।
- फोटो : सोशल मीडिया।
बिहार में बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक खत्म हो गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की। उन्होंने बताया कि बिहार में जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एयरलिफ्टिंग भी कराया जाएगा। इतना ही नहीं अगर जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स को लगाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फ़ूड पैकेजिंग भी गिराया जाएगा।
02:11 PM, 29-Sep-2024
सहरसा से यह तस्वीर सामने आई है।
- फोटो : अमर उजाला
कोसी की बाढ़ ने कराया गांव खाली, तटबंध पर भी बना है दवाब
सहरसा में नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार बारिश और बराज से हुए अत्यधिक डिस्चार्ज से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच बाढ़ आ गई है। वहां बसे लोगों का बाहर निकलना लगातार जारी है। रविवार को सुबह से ही पूर्वी कोसी तटबंध पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। कुछ लोग बाढ़ देखने आए थे तो कुछ तटबंध के बीच फंसे अपनों का हाल जानने आए थे। इससे तटबंध पर काफी भीड़ बढ़ गई और कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बन गई। लगातार प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला बांध पर गश्त लगा रहे हैं।

01:50 PM, 29-Sep-2024
सुपौल में कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
सुपौल में कोसी तटबंध के कई बिंदुओं पर पानी का भारी दवाब बढ़ रहा है। पूर्वी तटबंध के स्पर संख्या 67.60 के समीप हो रहा पानी का रिसाव हो रह है। सुपौल सदर प्रखंड के बकौर पंचायत के नेमुआ मस्जिद के पास की घटना है। पानी के रिसाव से स्थानीय लोगों में दहशत है। बाढ़ निरोधात्मक कार्य में स्थानीय प्रशासन जुटी है।
12:30 PM, 29-Sep-2024
नेपाल में लगातार बारिश से उफनाई।
- फोटो : अमर उजाला
मोतिहारी से सटे नेपाल में फतुआ बांध टूट जाने से पूर्वी चम्पारण जिला के ढाका प्रखंड अन्तर्गत हीरापुर, गुरहनवा, वीरता टोला, भवानीपुर, बलुआ गुआबारी, महंगुआ, दोस्तियां, महुआवा सहित दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी फैल चुका है। शनिवार के देर रात से बारिस थमने के बाद नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है। नदी के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए एसडीओ निशा ग्रेवाल ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया है कि तटबंध पर हुए रैन कट को ठीक किया जाए।
11:50 AM, 29-Sep-2024
नदी में समा गया मस्जिद का ढांचा।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जिले की नदियां उफान पर हैं। बायसी में बहने वाली महानंदा, कनकई और परमान जैसी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यहां हालत भयावह हैं। बायसी प्रखंड के ताराबाड़ी में कटाव ने भयावह रूप ले लिया है। यहां एक मस्जिद का ढांचा कनकई नदी में समा गया। इस घटना का 28 सेकेंड का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे मस्जिद का ढांचा महज चंद सेकेंड में नदी में समा गया।
11:02 AM, 29-Sep-2024
कोसी बांध के स्पर टूटने अफवाह
कोसी बांध का 74.40 स्पर के टूटने की अफवाह से लोगों के बीच हाहाकार मच गया है। अचानक कोसी नदी में जल स्तर बढ़ने से स्पर के ऊपर से पानी का बहाव शुरू होने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिला प्रशासन और अंचल प्रशासन बचाव कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नवहट्टा अंचल के पूर्वी तटबंध के अंदर कासिमपुर और हाटी पंचायत के झकराहा टोला के समीप स्पर के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। नवहट्टा अंचल अधिकारी ने बताया कि स्पर टूटने की बात सामने आई थी लेकिन वह टूटा नही है ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दिया गया है। जान माल की क्षति नहीं हुई है।