फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi : नीतीश कुमार के विधायक ने पीएम मोदी के लिए बुरे शब्द कहे, बताया- 2024 में भाजपा जीती तो क्या होगा

Mon, 15 Jan 2024 05:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 15 Jan 2024 05:02 PM IST
खास बातें

Bihar News : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री को लेकर बुरे शब्द कहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी किसी को भी डकार सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2024 में भाजपा के जीतने पर क्या होगा।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar JDU Party MLA gopal mandal targets pm narendra modi and bjp party
गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:48 PM, 12-Jan-2024

PM Modi : नीतीश कुमार के विधायक ने पीएम मोदी के लिए बुरे शब्द कहे, बताया- 2024 में भाजपा जीती तो क्या होगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में सत्तारूढ़ दल के सचेतक रहे जनता दल यूनाईटेड के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में आ जाते हैं। यह वही विधायक हैं, जिन्होंने जदयू दफ्तर में पिस्टल लेकर आने की बात कही थी। अब गोपाल मंडल फिर चर्चा में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लिखा नहीं जा सका है। उन्होंने पीएम मोदी को ऐसा जीव बताया है, जो अब वास्तव में नहीं पाया जाता और जो मानव को निगल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी को भी निगल सकते हैं। गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि अगर 2024 में भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।

बोले- नीतीश कुमार को संयोजक बनाना अर्थहीन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर भी गोपाल मंडल ने तमाम नेताओं को खूब सुना दिया। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा थी, जबकि इससे कुछ होने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ कन्वेनर बनाने से काम नहीं चलेगा। उन्हें इंडी गठबंधन में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए, तभी गठबंधन भारतीय जनता पार्टी का सामना कर पाएगी, नहीं तो यह विपक्षी गठबंधन बिखर जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उनके सामने में गठबंधन में कोई नेता नहीं, जो प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बन सके। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जाग चुके हैं और नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर सभी लोग एक हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed