09:45 AM, 13-Oct-2026
धरना स्थल तय: दिल्ली की तरह पटना में भी प्रदर्शन की जगह पर सख्ती; गर्दनीबाग छोड़ कहीं जुटाई भीड़ तो होगा एक्शन
बिहार की राजधानी पटना में अब निर्धारित स्थल के अलावा अन्य जगहों पर धरना-प्रदर्शन करने पर कार्रवाई हो सकती है। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग करना होगा।
और पढ़ें
08:44 AM, 13-Oct-2026
बिहार: चाय बनाने गई महिला, अचानक सिलेंडर में धमाका! आग ने दो घरों को लिया चपेट में, नकदी-जेवर समेत सब राख
बिहार के बेगूसराय में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में धमाका होने से दो परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। तेघड़ा के मधुरापुर दक्षिण टोल में आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों घरों में रखा सामान बचाने का मौका नहीं मिला। हादसे में नकदी, जेवर और कपड़ों समेत घरेलू सामान जल गया।
और पढ़ें
12:15 AM, 13-Oct-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र को दिल्ली की सड़कों पर ऑटो की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है।
और पढ़ें