फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Smuggler arrested with 5 pistols, 5 cartridges, and 10 magazines Motihari Bihar News

Bihar News: मोतिहारी में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई, पांच पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 06:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 06:31 PM IST
सार

मोतिहारी पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस अब हथियार तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

विज्ञापन
Smuggler arrested  with 5 pistols, 5 cartridges, and 10 magazines Motihari Bihar News
सदर डीएसपी के नेतृत्व में पकड़ा गया हथियार तस्कर।

विस्तार

पूर्वी चंपारण में हथियारों की तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद की हैं। मोतिहारी पुलिस ने यह कार्रवाई मजुराहा फायरिंग रेंज के पास गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्वी चंपारण के अलावा सीवान, गोपालगंज समेत आसपास के जिलों तक फैले हथियार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हथियार तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक टीम का गठन किया था। गठित टीम पिछले डेढ़ महीने से तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में हथियार लेकर मजुराहा फायरिंग रेंज के समीप किसी व्यक्ति को हथियारों की खेप सौंपने पहुंचने वाला है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष रूप से गठित टीम ने निर्धारित स्थान पर घेराबंदी कर झोला लेकर पहुंचे संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अहमद, पिता नूर मोहम्मद, निवासी मुस्तफापुर, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसके आपराधिक इतिहास और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।



ये भी पढ़ें- Jharkhand News: खनिज विधेयक पर झामुमो का हल्लाबोल! हेमंत सोरेन की अगुवाई में बैठक, आंदोलन की बनेगी रणनीति

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पूछताछ में सामने आए तस्करों और सप्लायरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जुड़ सकती हैं और आने वाले दिनों में कई जिलों में फैले हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed