Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a4080392f4cdfaa5f0751f3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:48 PM, 28-Jun-2026
Bihar: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद प्रचार पुस्तिकाओं के लिए मची होड़, स्टॉल पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड की भुना पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सरकारी विभागों के सूचना एवं जनजागरूकता स्टॉल पर प्रचार पुस्तिकाएं और पंपलेट लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। और पढ़ें10:46 PM, 28-Jun-2026
Bihar News : पटना में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित और शातिर राहुल प्रियदर्शी गिरफ्तार
Bihar : जून महीने में कंकड़बाग और कदमकुआं जैसे पॉश इलाकों में हथियार के बल पर स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी थीं। पटना पुलिस भी इस तरह की घटनाओं से परेशान थी। तभी अचानक पुलिस को एक लीड मिली। और पढ़ें
विज्ञापन
10:43 PM, 28-Jun-2026
Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल का भंडाफोड़, महिला परीक्षार्थी समेत सात लोग गिरफ्तार
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दरभंगा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से एक महिला परीक्षार्थी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से ब्लूटूथ, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। और पढ़ें09:47 PM, 28-Jun-2026
Bihar: घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के सरैया कचहरी टोला में घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली 30 वर्षीय जयमाला देवी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। और पढ़ें09:30 PM, 28-Jun-2026
School Time : भीषण गर्मी के बीच डीएम का नया आदेश, 30 जून तक प्ले स्कूल से 8वीं तक की कक्षाएं बंद
Bihar : पटना के डीएम ने आज फिर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय के लिए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश केवल नियमित स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के प्ले-स्कूलों और प्री-स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। और पढ़ें09:00 PM, 28-Jun-2026
Bihar News: वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने बेटे और बहू पर हत्या का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में 85 वर्षीय शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बेटे मधुसूदन शाही और बहू ने लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित किया और मारपीट के कारण उनकी मौत हुई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 PM, 28-Jun-2026
Bihar: कोलकाता गोदाम हादसे ने उजाड़ दिए कई परिवार, दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत से मुंगेर के गांव में मातम
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला चाय गोदाम ढहने से मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के मिर्जाचक लगमा गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में घी कुमार उर्फ प्रेम, मन्नू कुमार और श्रीचन कुमार शामिल हैं। और पढ़ें07:50 PM, 28-Jun-2026
Bihar News: बिहार में हर महीने मनाया जाएगा 'पंचायत विकास दिवस', सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड से 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। पहले आयोजन की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' रखी गई है। और पढ़ें07:46 PM, 28-Jun-2026
Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में छह महीने पहले शादी करने वाली नवविवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर आरती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। और पढ़ें07:38 PM, 28-Jun-2026