फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 15 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:19 PM, 15-Jun-2026

Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, खान सर पर लगाए बड़े आरोप, क्या है पूरा सच?

Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, खान सर पर लगाए बड़े आरोप, क्या है पूरा सच? और पढ़ें
10:57 PM, 15-Jun-2026

Bihar: प्यार, पैसा और अस्पताल; छह लाख के गहने और चार लाख नकदी लेकर मुकरा प्रेमी, जवाब से भड़क उठी प्रेमिका

पूर्णिया जीएमसीएच में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने अस्पताल कर्मी पर शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये और जेवर लेने का आरोप लगाया। युवक ने आरोपों को खारिज किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

और पढ़ें
विज्ञापन
10:32 PM, 15-Jun-2026

Bihar: छपरा रोड पर अचानक टूटा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार; मची भगदड़, एक दर्जन लोग करंट से झुलसे

सीवान के छपरा रोड पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे करंट फैलने से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। छह घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

और पढ़ें
10:11 PM, 15-Jun-2026

Bihar: मजदूरी और जुगाड़ गाड़ी चलाने वालों के बच्चों का नेशनल बॉक्सिंग में चयन, पंजाब में दिखाएंगे दम

मुंगेर के किलकारी बिहार बाल भवन के दो युवा मुक्केबाज सुजीत कुमार और सुमन कुमारी का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 22 से 29 जून तक पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

और पढ़ें
10:01 PM, 15-Jun-2026

Bihar News : तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा लौटाई, कहा- मेरे साथ कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार

 Bihar : पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी होने के बाद से ही राजद परिवार की तरफ से   सुरक्षा लौटाने की बात कही जा रही है। आज तेज प्रताप यादव जैसे ही बिहार लौटे, उन्होंने  अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी। साथ ही सरकार को चेतावनी भी दी।   और पढ़ें
09:37 PM, 15-Jun-2026

Bihar: 102 बोरा मक्का के लिए ली युवक की जान, ट्रैक्टर चालक की हत्या के बाद लूटा माल; पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

मधेपुरा में 102 बोरा मक्का लूट और ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 PM, 15-Jun-2026

Bihar: गया में भीषण लू का कहर, आठवीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग 20 जून तक बंद; डीएम ने जारी किया आदेश

गया में भीषण गर्मी और लू के कारण जिला प्रशासन ने 16 से 20 जून तक कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों की कक्षाएं बंद करने का आदेश दिया है। वहीं नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही संचालित होंगी।

और पढ़ें
08:40 PM, 15-Jun-2026

Bihar: रोशन आनंद के भाई की मौत पर मचा बवाल, छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला; बोले- खान सर को जमानत क्यों?

नवादा में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर छात्रों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच जारी होने की बात कही है।

और पढ़ें
08:08 PM, 15-Jun-2026

Bihar: इलाज कराकर घर लौट रहा था इकलौता बेटा, रास्ते में डंपर ने छीन ली जिंदगी; मची चीख-पुकार

सारण के सोनपुर में इलाज कराकर घर लौट रहे 14 वर्षीय आयुष कुमार की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई मनु साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

और पढ़ें
06:49 PM, 15-Jun-2026

Bihar: वायरल वीडियो ने खोला राज! बेली ब्रिज पर ढिलाई बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, हुआ सख्त एक्शन

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज से मिनी ट्रक गुजरने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच कराई। मामले की पुष्टि होने पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने एक अवर निरीक्षक, तीन सिपाहियों और एक होमगार्ड जवान समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed