फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 30 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:59 PM, 30-May-2026

Bihar News: रस्सी से बांधा, लाठियों से पीटा और ले ली जान, बिहार में सनसनीखेज हत्या

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में 25 वर्षीय शहजाद अली की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी मोबिना खातून ने आठ लोगों पर पति को घर से बुलाकर ले जाने और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
10:45 PM, 30-May-2026

Bihar News : जमीन विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप

Murder Case : परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:12 PM, 30-May-2026

Bihar News: पत्नी ने 75 हजार की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, छह दिन में खुला सनसनीखेज राज, जानें पूरा मामला

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव में किसान कामेश्वर मेहता हत्याकांड का पुलिस ने छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही 75 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी। और पढ़ें
10:08 PM, 30-May-2026

Bihar: बंगले पर संग्राम, भाजपा नेता ने कहा- सरकारी घर को जागीर न समझें, देश में लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं

Bihar : राबड़ी आवास को खाली कराने को लेकर हंगामा मचा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राबड़ी देवी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई  है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी सरकारी संपत्ति को अपनी निजी जागीर समझने की भूल बिल्कुल न करें।।  और पढ़ें
09:57 PM, 30-May-2026

Bihar News: समस्तीपुर के चर्चित सूरज कुमार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चचेरे भाई ने ही की थी हत्या

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में हुए चर्चित सूरज कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के चचेरे भाई ने की थी। और पढ़ें
09:11 PM, 30-May-2026

Bihar News: जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में आग लगाने के बाद बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भीठा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि दबंगों ने पहले पीड़ित परिवार के घर में आग लगा दी और फिर 60 वर्षीय बद्री ऋषिदेव का धारदार हथियार से गला रेत दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 PM, 30-May-2026

Bihar: तकरार नहीं रजामंदी, राजस्थान से लौटे प्रेमी जोड़े को मिला अपनों का आशीर्वाद, मंदिर में हुई शादी

गया जिले के कोंच प्रखंड में प्रेम प्रसंग का एक मामला सुखद अंत तक पहुंच गया। कर्मा गांव की काजल कुमारी और सिंघड़ा मठिया गांव के कुंदन कुमार करीब एक सप्ताह पहले घर छोड़कर राजस्थान चले गए थे। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद परिवारों ने नाराजगी के बजाय आपसी बातचीत और समझदारी का रास्ता चुना। और पढ़ें
08:53 PM, 30-May-2026

Bihar News : पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिले 7 कारतूस

Bihar : अचानक हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात हवाई अड्डा सुरक्षा समूह की टीम ने तुरंत हवाई अड्डा थाना कि पुलिस को बुलाया। फिर यात्री के बैग को खोला गया। बैग के खुलते ही सभी अवाक रह गये। और पढ़ें
08:25 PM, 30-May-2026

Bihar: पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, कौन-कौन जीते? निर्विरोध विजेता किसे चुना गया?

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया गया। कुल 73 वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में हुई मतदान प्रक्रिया के बाद सात सदस्यों का निर्वाचन घोषित किया गया। आइये जानते हैं कौन-कौन सदस्य बने?  और पढ़ें
08:14 PM, 30-May-2026

Bihar: समस्तीपुर समीक्षा बैठक में सख्त दिखे दामोदर रावत, अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन कटौती की चेतावनी

समस्तीपुर समाहरणालय में आयोजित जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed