फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 22 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:01 PM, 22-May-2026

Bihar: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह की पेंशन बंद, विधानसभा सूची से भी नाम हटा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार विधानसभा सचिवालय ने पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह की पेंशन बंद कर दी है। साथ ही 15वीं विधानसभा की सदस्य सूची से भी उनका नाम हटा दिया गया। मामला 2010 के ओबरा विधानसभा चुनाव और सरकारी नौकरी छिपाने के आरोप से जुड़ा है।

और पढ़ें
09:59 PM, 22-May-2026

Bihar : महिला शिक्षकों को घर के पास और पुरुषों को पड़ोस में मिलेगी पोस्टिंग, क्या है नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी?

Teacher News : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों और कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। महिला शिक्षिका अब अपने जिले के स्कूल में पढ़ाएंगी और पुरुष पड़ोस में। सम्राट सरकार बनाने जा रही है नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी। और पढ़ें
विज्ञापन
09:04 PM, 22-May-2026

Bihar: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बाल-बाल बचे; बॉडीगार्ड हुआ घायल, सियासी हलचल तेज

बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान पत्थर फेंका गया। मंत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका अंगरक्षक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  और पढ़ें
08:47 PM, 22-May-2026

Bihar : बिहार विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मी बस से करेंगे सफर, ड्यूटी पूरा करने के लिए इस रूट से होगा परिचालन

Bihar : बिहार विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मी अब बस से सफर करते हुए अपनी ड्यूटी को पूरा करेंगे। इसके लिए बसों और मार्गों का भी निर्धारण कर दिया गया है। आईए जानिए क्या है बसों का रूट।   और पढ़ें
08:38 PM, 22-May-2026

Bihar: सीमेंट लाने निकला था 17 साल का आशिष, तेज रफ्तार पिकअप ने ली जान; शव रखकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar: सहरसा में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने साइकिल सवार 17 वर्षीय किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।   और पढ़ें
08:24 PM, 22-May-2026

Bihar: परीक्षा हॉल में छात्रा के पास मिला फोन और फिर दूसरी मंजिल से कूद गई छात्रा, कॉलेज में मचा हड़कंप

Bihar: गया कॉलेज में पीजी परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने दूसरे तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान छात्रा के पास मोबाइल मिलने पर प्रोफेसरों द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद वह तनाव में आ गई थी।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:10 PM, 22-May-2026

Bihar: अपहरण केस में रिश्वतखोरी का खेल! महिला दरोगा और आरोपी के बीच लेनदेन का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड

Bihar: दरभंगा में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी को फायदा पहुंचाने के आरोप में महिला दारोगा ज्योति कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी पक्ष से पैसों के लेनदेन का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच कराई और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की।  और पढ़ें
08:01 PM, 22-May-2026

Bihar: मलमास मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना से चलेंगी लग्जरी एसी गाड़ियां, महज इतना होगा किराया

Bihar: मलमास मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीएसटीडीसी) ने पटना से राजगीर तक लग्जरी एसी वाहनों की सुविधा शुरू की है। छोटी कारों से लेकर लग्जरी कैरावन बस तक सरकारी दरों पर उपलब्ध होंगी।   और पढ़ें
07:54 PM, 22-May-2026

Bihar: रील के लिए रेलवे ट्रैक पर लगा रही थी ठुमके, पीछे से आई ट्रेन ने छीनी जिंदगी; वीडियो बना रहे साथी फरार

Bihar: बिहार के सहरसा में रील बनाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती रेलवे ट्रैक पर डांस कर रही थी, जबकि उसके दो साथी वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।  और पढ़ें
07:12 PM, 22-May-2026

Bihar: रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Bihar: मोतिहारी में कोर्ट पेशी के दौरान कैदियों को रिश्वत लेकर अवैध मुलाकात कराने के आरोप में एसपी स्वर्ण प्रभात ने 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। गुप्त जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed