फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   20-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Express Train While Shooting Social Media Reel in Saharsa

Bihar: रील के लिए रेलवे ट्रैक पर लगा रही थी ठुमके, पीछे से आई ट्रेन ने छीनी जिंदगी; वीडियो बना रहे साथी फरार

Fri, 22 May 2026 07:54 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:54 PM IST
सार

Bihar: बिहार के सहरसा में रील बनाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती रेलवे ट्रैक पर डांस कर रही थी, जबकि उसके दो साथी वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
20-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Express Train While Shooting Social Media Reel in Saharsa
घटनास्थल के समीप गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक 20 वर्षीय युवती की जान चली गई। युवती रेलवे ट्रैक पर डांस कर रही थी और उसके दो साथी मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद रील बना रहे दोनों युवक मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के धनछड़ गांव निवासी कमल चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चेतावनी को किया अनसुना, सिर और पैर के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शी सीकेन यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद दो युवकों के साथ युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। युवती फिल्मी गानों पर डांस कर रही थी और युवक उसका वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान सुपौल की ओर से एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। स्थानीय लोगों ने चिल्लाकर उसे ट्रैक से हटने का इशारा भी किया, लेकिन रील बनाने की धुन में युवती ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया। ट्रेन की जोरदार टक्कर से युवती के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


शव के पास मिले मोबाइल से हुई शिनाख्त
घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार ने बताया कि शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन युवती के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया। जांच में पता चला कि मृतका खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

पुलिस की युवाओं से अपील
पुलिस ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जताते हुए युवाओं से सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि रेलवे ट्रैक, ऊंचे पुलों और खतरनाक जगहों पर रील बनाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed