Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"69d861304f503954a50f5c23","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-04-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:51 PM, 10-Apr-2026
Bihar News : पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, IG विकास वैभव करेंगे रिंकू हत्याकांड की फिर से जांच
Bihar : उच्च न्यायालय ने हत्या के एक मामले में परिजन को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रिंकू कुमारी की मौत के मामले की अब नए सिरे से जांच होगी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी तेजतर्रार आईजी विकास वैभव को मिली है। और पढ़ें10:47 PM, 10-Apr-2026
Bihar: गया नगर निगम में बदली ताकत की तस्वीर; स्टैंडिंग कमेटी अब पार्षद चुनेंगे, 17–18 अप्रैल को होगी वोटिंग
Bihar: गया नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। स्टैंडिंग कमेटी के गठन की प्रक्रिया अब मेयर के मनोनयन से हटकर पार्षदों के चुनाव के जरिए होगी। इसी बीच जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखें भी घोषित कर दी हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।और पढ़ें
विज्ञापन
10:29 PM, 10-Apr-2026
Bihar News: 29वीं वाहिनी SSB का बड़ा एक्शन; हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का था आरोपी
Bihar News: गया-जमुई सीमा पर SSB और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 2012 में सुरक्षा बलों पर हमले के आरोपी लंबे समय से फरार हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की गई। और पढ़ें09:43 PM, 10-Apr-2026
सियासत: नीतीश के संसद आने पर बोले कुशवाहा- खुशी चेहरे से झलक रही होगी; तेजस्वी को नसीहत- सैलरी की चिंता न करें
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर उपेंद्र कुशवाहा ने उनको ढेर सारी बधाई दी है। साथ ही तेजस्वी के बयान पर ऐसा कह दिया कि अब इस बात पर भी खूब सियासत होगी। और पढ़ें09:41 PM, 10-Apr-2026
Bihar: लोन पास कराने की कीमत 75 हजार! घूस लेते ही SBI फील्ड ऑफिसर को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
Bihar: गयाजी में विजिलेंस टीम ने लोन पास कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले SBI के फील्ड ऑफिसर को जाल बिछाकर 75 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें09:29 PM, 10-Apr-2026
Bihar: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना
Bihar: पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के मुसहर टोली में लगी भीषण आग ने कुछ ही समय में 125 से अधिक घरों को जलाकर तबाह कर दिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ और कई परिवार बेघर हो गए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 PM, 10-Apr-2026
Bihar: दानापुर मंडल में बड़ा रेल ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस
Bihar: दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के तहत 11 अप्रैल को नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, पुनर्निर्धारित और नियंत्रित किया गया है, जिससे यात्रियों को अस्थायी असुविधा हो सकती है। और पढ़ें08:37 PM, 10-Apr-2026
Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन की सौदेबाजी! सीओ और इनामी भू-माफिया के बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने ठोकी FIR
Bihar: गोपालगंज जिले के सिधवलिया अंचल की सीओ प्रीति लता और फरार इनामी अपराधी रंजन यादव के बीच सरकारी जमीन को लेकर ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है। और पढ़ें08:12 PM, 10-Apr-2026
Bihar : डेढ़ साल से कर रहा था रेकी, फिर लूट को दिया अंजाम; अब भारी मात्रा में सोना के साथ कुख्यात गिरफ्तार
Bihar : डेढ़ साल से स्वर्ण बाजारों की रेकी की जा रही थी। पुलिस ने जाल बिछाया, जिसमें सबसे बड़ा और कुख्यात अपराधी समेत तीन शातिर अपराधी पुलिस के जाल में फंस गए। उन्हें जब खंगाला गया, तो उनके पास से जो कुछ मिला उसे देखकर पटना पुलिस भी दंग रह गई। और पढ़ें06:23 PM, 10-Apr-2026