{"_id":"69d8f3e03862e55ea904290b","slug":"gaya-sbi-field-officer-bribe-arrest-75-thousand-vigilance-caught-loan-case-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4147936-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लोन पास कराने की कीमत 75 हजार! घूस लेते ही SBI फील्ड ऑफिसर को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लोन पास कराने की कीमत 75 हजार! घूस लेते ही SBI फील्ड ऑफिसर को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
Fri, 10 Apr 2026 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:41 PM IST
सार
Bihar: गयाजी में विजिलेंस टीम ने लोन पास कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले SBI के फील्ड ऑफिसर को जाल बिछाकर 75 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गया एसबीआई बैंक की फाइल फोटो
विस्तार
गयाजी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक फील्ड ऑफिसर को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोन पास करने के नाम पर घूस मांग रहा था। बताया जा रहा है कि वह अतरी प्रखंड क्षेत्र में तैनात था।
विज्ञापन
लोन पास कराने के लिए मांगी गई थी रिश्वत
सूत्रों के अनुसार, अतरी प्रखंड के छतनी गांव निवासी रामचन्द्र महतो के बेटे ने करीब साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास कराने के बदले फील्ड ऑफिसर रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस मांग से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गुप्त जांच की। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, उसी समय टीम ने मौके पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई इतनी तेज थी कि आरोपी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
वहीं, इस मामले पर बैंक प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। SBI गया मुख्य शाखा के पीआरओ अमरेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित फील्ड ऑफिसर के बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही बैंक को इस संबंध में जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना
पूछताछ में जुटी विजिलेंस टीम
फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद जिले में अन्य भ्रष्ट अधिकारियों पर भी निगरानी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन