फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 16 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:55 PM, 16-Mar-2026

Bihar: राज्यसभा चुनाव में NDA का दबदबा, नितिन नवीन बोले- पांच राज्यों के चुनाव से पहले जीत की आहट

Bihar: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने प्रसन्नता जताते हुए इसे बिहार में गठबंधन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब बिहार से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उच्च सदन में उठाया जाएगा। और पढ़ें
10:19 PM, 16-Mar-2026

Patna News: पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

Patna News: राजधानी पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।   और पढ़ें
विज्ञापन
09:54 PM, 16-Mar-2026

Bihar: नालंदा में बीईओ के इशारे पर रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ा

Bihar: नालंदा जिले के चंडी प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संसाधन शिक्षक को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह राशि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के इशारे पर ली जा रही थी। मामले में बीईओ को भी मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। और पढ़ें
09:33 PM, 16-Mar-2026

Bihar: लू से पहले बिहार अलर्ट: मुख्य सचिव का सख्त निर्देश, सभी विभाग तुरंत तैयारी में जुटें

Bihar: बिहार में संभावित हीटवेव को देखते हुए सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दस विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का निर्देश दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, अस्पतालों में ORS की व्यवस्था और मजदूरों व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने को कहा गया है। और पढ़ें
08:47 PM, 16-Mar-2026

Bihar News: बिहार में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, मुख्य सचिव ने की बैठक

Bihar News: बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है। और पढ़ें
08:37 PM, 16-Mar-2026

Bihar: सीओ हड़ताल पर सरकार का बड़ा वार: 69वीं BPSC के 13 राजस्व अधिकारियों को सौंपा गया अंचलों का प्रभार

Bihar: बिहार में अंचल अधिकारियों की चल रही हड़ताल के बीच सरकार ने प्रशासनिक कामकाज जारी रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 69वीं बीपीएससी के तहत चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचलों में पदस्थापित कर उन्हें तत्काल प्रभार सौंपा गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:02 PM, 16-Mar-2026

LPG Crisis: एक अफवाह से गैस के लिए मची अफरातफरी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़; प्रशासन ने 22 मजिस्ट्रेट किए तैनात

LPG Crisis: भागलपुर  में रसोई गैस को लेकर अफवाहों के बीच गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में सिलेंडर लेने के लिए खड़े नजर आए। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। और पढ़ें
07:55 PM, 16-Mar-2026

राज्यसभा चुनाव: NDA के पांचों उम्मीदवार जीते, विपक्ष ने लगाया धन के इस्तेमाल का आरोप, सत्ता पक्ष ने क्या कहा?

बिहार राज्यसभा चुनाव: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन ने चार विधायकों के वोटिंग में शामिल नहीं होने और धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। एनडीए नेताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपनी बड़ी राजनीतिक जीत बताया है। और पढ़ें
07:14 PM, 16-Mar-2026

Bihar News: सहरसा में सनकी आशिक का खूनी खेल; बात बंद की तो प्रेमिका को गोली मार दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा जिले के में 8 मार्च को हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमिका द्वारा बातचीत बंद कर देने और किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक में उसके सिरफिरे आशिक ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें
07:05 PM, 16-Mar-2026

Election 2026: बिहार में तेजस्वी यादव की फिर हार, कांग्रेस का साथ बेकार; राज्यसभा चुनाव परिणाम से क्या संकेत?

Rajya Sabha Election 2026 : 14 नवंबर 2025 मंगलवार था। 16 मार्च 2026 सोमवार है। दिन अलग है। परिणाम एक। अंतराल 120 दिन करीब। कुछ बदला नहीं तेजस्वी यादव के लिए। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारे। राज्यसभा चुनाव भी। संकेत सोचने को मजबूर कर रहा। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed