फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Exit Poll 2024 Live: बिहार का एग्जिट पोल आ गया; देखें, किन सीटों पर एनडीए और कहां महागठबंधन भारी पड़ा

Sat, 01 Jun 2024 10:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Jun 2024 10:13 PM IST
खास बातें

Bihar Exit Poll Result 2024 Live Lok Sabha Chunav News Updates: बिहार में सात चरणों के तहत मतदान हुआ। आज अंतिम चरण का वोट पड़ते ही सभी 40 सीटों का एग्जिट पोल 'अमर उजाला' पर देखें।

विज्ञापन
Bihar Exit Poll Results Live Updates Bihar Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress Jdu Rjd Winning Prediction
बिहार में सभी एग्जिट पोल एनडीए को आगे दिखा रहे, लेकिन भारी नुकसान भी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लाइव अपडेट

09:31 PM, 01-Jun-2024
C-Voter
सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भी बिहार की 40 सीटों का अनुमान जारी किया है। इस एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 34 से 38 सीटें दी हैं। कांग्रेस+ को इसने तीन से पांच सीटें दी हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दी गई है।
08:30 PM, 01-Jun-2024
Today's Chanakya
बिहार की 40 सीटों पर टुडेज़ चाणक्या का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को 36 सीटें दी हैं, लेकिन साथ ही चार सीटें कम या ज्यादा होने का भी अनुमान रखा है। इसी तरह कांग्रेस व सहयोगी, यानी महागठबंधन को चार सीटें दी हैं। यह संख्या चार बढ़ या घट सकती हैं। अन्य के खाते में इस एग्जिट पोल ने भी एक सीट रखी है।
विज्ञापन
08:25 PM, 01-Jun-2024
Matrize
मैट्रिज के एग्जिट पोल में बिहार की 40 में से 32 से 37 सीटें एनडीए को दी गई हैं। इंडी एलायंस को दो से सात सीटें दी गई हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य को एक सीट दी गई है।
08:16 PM, 01-Jun-2024
India TV
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा की सभी 17 सीटें कायम रह गई हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी, इस एग्जिट पोल ने उसे 11 से 13 सीटें दी हैं। मतलब, सीधा-सीधा नुकसान यहीं है। इस एग्जिट पोल ने लोजपा को भी नुकसान दिखाया है। लोजपा-रामविलास को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान दिखाया है। इस एग्जिट पोल में हम अपनी इकलौती सीट जीत रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के लिए अनुमान अस्पष्ट है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को तीन से पांच सीटें दी जा रही हैं। कांग्रेस को इस एग्जिट पोल में दो सीटें दी जा रही हैं- किशनगंज और कटिहार। अन्य के खाते में एक सीट है।
07:23 PM, 01-Jun-2024
Matrize Exit Poll
मैट्रिज़ एग्जिट पोल ने बिहार में इस एग्जिट पोल ने एनडीए को 32 से 37 सीटें दी हैं। महागठबंधन को इसने दो से सात सीटें दी हैं। अन्य (निर्दलीय) को एक सीट दे रहा है।
07:16 PM, 01-Jun-2024
AXIS MY INDIA Exit Poll
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में 48 प्रतिशत वोट एनडीए के खाते में जा रहे हैं। पिछली बार 56 प्रतिशत वोट प्रतिशत आया था। दो पार्टिंयां जुड़नें के बावजूद नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं महागठबंधन को इस बार बिहार में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिला है। जबरदस्त उछाल है। बिहार में एनडीए को 27 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 17 की जगह 13 से 15 सीटें मिलेंगी। जदयू को 16 की जगह नौ से 11 सीटों पर जदयू की जीत संभावित। लोजपा-रा को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।इसमें से अकेले राजद 6-7, कांग्रेस 1-2 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा। सबसे चर्चित सीट पूर्णिया में लोकसभा पप्पू यादव भारी पड़ रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल यादव में इस बार टक्कर है। इस सीट पर मीसा भारती भारी दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:40 PM, 01-Jun-2024
इनके एग्जिट पोल में एनडीए को 359 सीटें 
आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं। 
06:03 PM, 01-Jun-2024
पिछली बार औसतन सात सीटें महागठबंधन को दी थी
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। उस हिसाब से देखा जाए तो 2019 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक इंडिया टुडे-एक्सिस रहा था, जिसने भाजपा+ को 38 से 40 सीटें और महागठबंधन के खाते में शून्य से दो सीटें रखी थीं। महागठबंधन को सर्वाधिक 10 सीटें टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में दिया गया था। इसके सर्वे में भाजपा+ को 30 सीटें दी गई थीं। बाकी एग्जिट पोल में सीएनएन आईबीएन-आईपीएसओएस, एबीपी-एसी निल्सन, रिपब्लिक टीवी- सी वोटर, न्यूज24- चाणक्य, इंडिया टीवी- सीएनएक्स आदि ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा+ के लिए 32 से 34 सीटें रखी थीं, जबकि महागठबंधन+ के खाते में छह से आठ सीटें दी थीं।
05:26 PM, 01-Jun-2024
2019 में लोजपा ने सात सीटें जीती थीं
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख पिछली बार जितनी सीटों पर ही इस बार भी महागठबंधन के खाते से उतरे हैं। पिछली बार राजग में 17-17 सीटें भाजपा-जदयू ने अपने पास रखी थी और छह सीटें दिवंगत रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को दी थी। भाजपा ने अपनी सभी 17 सीटें और लोजपा ने अपनी सभी सात सीटें जीती थीं। जदयू को एक सीट का नुकसान हुआ था, जो कांग्रेस के खाते में गई थी।
04:46 PM, 01-Jun-2024
मांझी और कुशवाहा पर सबकी निगाहें 
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के अंदर दूसरा समीकरण था और इस बार कुछ अलग है। पिछली बार जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्युलर महागठबंधन के साथ थी। उपेंद्र कुशवाहा भी तब महागठबंधन के साथ ही थे। इस बार दोनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं। दोनों को एक-एक सीटें एनडीए में मिली हैं और इसके सर्वेसर्वा ही मैदान में हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed