Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस
{"_id":"63be43c6abf0bf1d68559d23","slug":"auto-expo-2023-live-start-with-maruti-concept-electric-suv-know-full-details-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Wed, 11 Jan 2023 06:05 PM IST
विशाल मैथिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:05 PM IST
खास बातें
2023 Auto Expo Car and Bikes Unveiled Launch Live: ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत आज यानी 11 जनवरी से हो गई है, लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में कई कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Tata Harrier EV
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:05 PM, 11-Jan-2023
टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के सीएनजी वेरियंट को भी पेश किया है। टाटा की अल्ट्रोज और पंच में सीएनजी सिलेंडर का साइज छोटा करके 2 सिलेंडर दिए गए हैं जिससे इन कारों में बूट स्पेस काफी बड़ा हो गया। दोनों सिलेंडर को टायर की जगह फिक्स किया है और ऊपर समान रखने के लिए पूरा स्पेस मिलता है। दोनों कारों के साथ 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं।
05:26 PM, 11-Jan-2023
Tata Avinya EV
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय कार निर्माता टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी नई कार टाटा कर्व को रिवील कर दिया है। टाटा कर्व के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार अविन्या और टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी रिवील किया है।
विज्ञापन
04:21 PM, 11-Jan-2023
B. Dinakar, EVP, Volvo Trucks India and Jonas Nilsson, VP India & Indonesia, Volvo Truck Corporation
- फोटो : Volvo
वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के जॉइन्ट वेंचर वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) ने ऑटो एक्सपो 2023 में आयशर और वोल्वो ब्रांडों के भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्युशन की पूरी रेंज को लांच किया। आयशर ब्रांड ने भारत के सबसे लंबे 13.5 मीटर Electric Intercity Coach (इलेक्ट्रिक इंटरसिटी कोच) और Eicher Pro 2049 electric 4.9 T GVW Truck (आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 टी जीवीडब्ल्यू ट्रक) को भी लांच किया। आयशर के सफल ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाए गए आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9T GVW ट्रक को खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों तक किफायती और स्वच्छ परिवहन के लिए विकसित किया गया है।
03:57 PM, 11-Jan-2023
BYD Seal
- फोटो : अमर उजाला
लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील (BYD Seal) को पेश किया। बीवाईडी के मूल ईवी प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) और रिवोल्यूशनरी अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी से लैस, बीवाईडी सील बीवाईडी की सीटीबी (सेल टू बॉडी) तकनीक का उपयोग करने वाली पहली कंपनी है, जो बैटरी को वाहन की बॉडी में इंटीग्रेटेड करने की अनुमति देता है। इस तकनीक से वाहन की सुरक्षा, स्थिरता, हैंडलिंग और परफॉरमेंट में काफी सुधार आता है। सीटीबी टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित, बीवाईडी सील सेलुलर स्ट्रक्चर के माध्यम से बैटरी सिस्टम की संरचनात्मक और ताकत को बढ़ाता है, जो 50 टन की हेवी ड्यूटी ट्रक रोलिंग टेस्टिंग में भी खरा उतर सकता है।
03:37 PM, 11-Jan-2023
BYD ATTO 3
- फोटो : अमर उजाला
03:17 PM, 11-Jan-2023
लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील (BYD Seal) और फॉरेस्ट ग्रीन रंग की बीवाईडी एटीटीओ 3 (BYD ATTO 3) का लिमिटेड एडिशन पेश किया। बता दें कि बीवाईडी सील दो साल के भीतर आने वाली तीसरी पैसेंजर ईवी होगी और इसे भारत में इस साल की चौथे तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। बीवाईडी की दोनों कारों को अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी और ई-प्लेटफॉर्म 3.0 से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 11-Jan-2023
Auto Expo 2023
- फोटो : अमर उजाला
01:01 PM, 11-Jan-2023
Kia Concept EV9
- फोटो : अमर उजाला
किआ इंडिया ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार किआ कॉन्सेप्ट EV9 (Concept EV9) को पेश कर दिया है। इस कार को पहली बार 2021 लॉस एंजिल्स मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था, लेकिन यह पहली बार है जब ब्रांड ने मॉडल के डिजाइन और खूबियों से पर्दा उठाया है। बता दें दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने पहले किआ ईवी 6 को भारत में अपने प्रमुख ईवी में से एक के रूप में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। किआ ईवी9 कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा ही है, क्योंकि कार उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है। इसके अलावा, किआ कॉन्सेप्ट EV9 का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू करने वाली है।
12:24 PM, 11-Jan-2023
Hyundai IONIQ 5
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो-2023 में Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Hyundai IONIQ 5 को पेश कर दिया है। इस कार को शानदार डिजाइन और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। IONIQ 5 में 350 kW चार्जर मिलता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि IONIQ 5 केवल 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, IONIQ 5 यूजर्स को 100 किमी की रेंज प्राप्त करने के लिए केवल पांच मिनट के लिए वाहन को चार्ज करने की आवश्यकता होगी। चलिए जानते हैं कार की अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
11:45 AM, 11-Jan-2023
JBM Galaxy Bus की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा, " जेबीएम लग्जरी कोच का लॉन्च देश में उस कोच उद्योग के लिए ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली घटना है जिसमें अब तक विदेशी कंपनियों का ही दबदबा रहा है, और यह सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा है। कंपनी ने इलैक्ट्रिक बस सीरीज में भी तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जो सिटी, स्टाफ और स्कूल सैगमेंट जैसे अलग-अलग प्लेटफार्मों के लिए हैं। ये नए लॉन्च भारत को दुनिया की ईवी राजधानी बनाने के जेबीएम ग्रुप के इरादों को और मजबूती देंगे।"