फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Yoga Tips To Boost Immunity And Increase Body Strength

Yoga Tips: रोगों से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ाते हैं ये योगासन, नियमित करें अभ्यास

Mon, 20 Jan 2025 03:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Jan 2025 03:03 PM IST
सार

नियमित योगाभ्यास शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ तनाव को कम करता है, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ योगासनों के बारे में, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
Yoga Tips To Boost Immunity And Increase Body Strength
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग - फोटो : istock

विस्तार

Yoga Tips To Boost Immunity : योग शरीर को फिट रहने के साथ ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। सर्दियों के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण कई तरह की बीमारियां आसानी से हो सकती हैं। हालांकि योग बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक है। योगासनों का अभ्यास इम्यूनिटी मजबूत करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। योग के साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त नींद का भी ध्यान रखें। 

विज्ञापन


नियमित योगाभ्यास शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ तनाव को कम करता है, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ योगासनों के बारे में, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।  
विज्ञापन


भुजंगासन 

भुजंगासन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और यह शरीर के रक्त संचार को सुधारता है। यह योगासन फेफड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भुजंगासन की अभ्यास विधि

पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। इस दौरान पेट को जमीन पर लगे रहने दें। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।  

प्राणायाम 
 
प्राणायाम फेफड़ों को मजबूत बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। यह तनाव को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। प्राणायाम कई प्रकार के होते हैं। इम्यूनिटी की मजबूती के लिए अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। 

Yoga Tips: वजन कम करने में असरदार हैं ये योगासन, नियमित 10 मिनट करें अभ्यास


ताड़ासन 

ताड़ासन पूरे शरीर को खींचने का योगासन है। यह शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।  

ताड़ासन की अभ्यास विधि

सीधे खड़े होकर हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। अब उंगलियों को इंटरलाॅक करें और शरीर को ऊपर की ओर खींचें। पैरों के पंजों पर खड़े होकर 10-15 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।  

वज्रासन 
 
यह योगासन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर को आराम देता है। वज्रासन का अभ्यास खाने के बाद किया जा सकता है, जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं।  

वज्रासन की अभ्यास विधि

वज्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर अपने कूल्हों को टिकाएं। इस दौरान पीठ को सीधा रखते हुए हाथों को घुटनों पर रखें। इस पोजिशन में 5 से 10 मिनट तक बैठें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed