फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Yoga Tips List of 5 poses children should avoid Can Cause Serious Injury

Yoga Tips: बच्चों को नहीं करना चाहिए इन पांच योगासनों का अभ्यास, बिगड़ सकती है सेहत

Wed, 24 Sep 2025 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Sep 2025 10:02 AM IST
सार

Yoga Tips : कुछ कठिन योगासन बच्चों की हड्डियों, मांसपेशियों और नाजुक अंगों पर दबाव डालते हैं, जिससे नुकसान की आशंका रहती है। ऐसे में माता-पिता को यह जानना जरूरी है कि कौन-से आसन बच्चों के लिए बचने योग्य हैं।

विज्ञापन
Yoga Tips List of 5 poses children should avoid Can Cause Serious Injury
योग करते बच्चे - फोटो : Freepik

विस्तार

Yoga Tips: योग कई बीमारियों का स्थाई उपचार है, जिसे हर उम्र, शारीरिक क्षमता का व्यक्ति कर सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों को तो बचपन से ही योगासन के अभ्यास की आदत होनी चाहिए। योग बच्चों के लिए स्वास्थ्य और मानसिक विकास की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। यह उनकी एकाग्रता, लचीलापन और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लेकिन हर आसन बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं होता। कुछ कठिन योगासन उनकी हड्डियों, मांसपेशियों और नाजुक अंगों पर दबाव डालते हैं, जिससे नुकसान की आशंका रहती है। ऐसे में माता-पिता को यह जानना जरूरी है कि कौन-से आसन बच्चों के लिए बचने योग्य हैं।

विज्ञापन


बच्चों को किन योगासन से बचना चाहिए

शीर्षासन 

इसमें शरीर का पूरा भार सिर और गर्दन पर होता है। बच्चों की हड्डियां और स्पाइन पूरी तरह मजबूत नहीं होतीं, इससे चोट लग सकती है। सिर पर दबाव बढ़ने से चक्कर या चोट की संभावना रहती है।
विज्ञापन



सर्वांगासन 

इसमें पूरा शरीर कंधों और गर्दन पर टिकता है। बच्चों में संतुलन की कमी होती है, जिससे गिरने और गर्दन में खिंचाव का खतरा रहता है। थायरॉयड ग्रंथि पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चक्रासन

इस आसन में पीठ को पूरी तरह पीछे की ओर मोड़ना पड़ता है। बच्चों की रीढ़ लचीली जरूर होती है, लेकिन बार-बार करने से स्पाइनल इंजरी हो सकती है। हाथ-पैर की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।


पद्मासन में लंबा ध्यान

छोटे बच्चों के घुटनों और टखनों की हड्डियां विकसित हो रही होती हैं। लंबे समय तक पद्मासन में बैठने से घुटनों में दर्द और अकड़न हो सकती है।


कर्णपीड़ासन

इस आसन में पैरों को सिर के पीछे मोड़कर कानों तक लाना होता है। बच्चों के लिए यह खतरनाक है क्योंकि यह रीढ़ और गर्दन को नुकसान पहुंचा सकता है। सांस लेने में कठिनाई भी हो सकती है।



बच्चों को कौन से योगासन करने चाहिए?

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे की जीवनशैली में योग शामिल हो तो किसी बड़े या विशेषज्ञ की निगरानी में योगाभ्यास कराएं। साथ ही बच्चे को कुछ सुरक्षित और प्रभावी योगासन सिखाया जा सकता है। बच्चे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, बालासन और शवासन जैसे हल्के योगासन कर सकते हैं, ये उनके लिए बेहतर और सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed