{"_id":"58ba66f34f1c1b375c830ed3","slug":"yoga-for-naturally-glowing-skin-and-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ही दिन में चेहरा चमका देंगे ये आसान से आसन, ट्राई करके देखिए","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
कुछ ही दिन में चेहरा चमका देंगे ये आसान से आसन, ट्राई करके देखिए
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
अगर आप बिना पार्लर जाएं वैसी ही दमकती त्वचा पाना चाहते, तो आप योग के कुछ आसान के जरिए प्राकृतिक सुंदरता और चमक पा सकती हैं जो लंबे समय तक आपके साथ रहेगी। लेकिन इसके लिए आपको इन आसान को रोज करना पडेगा।
विज्ञापन
पद्मासन
मन को शांत, तन को स्वस्थ और चेहरे की कांति के लिए यह एक सरल और कारगर आसन है। सबसे पहले दाएं पैर को बायीं जांघ पर और बाएं पैर को दायीं जांघ पर रखें। कमर सीधी और चेहरा सामने की ओर हो व अपने दोनों हाथों को दोनों पैरों के घुटने पर रखते हुए ध्यान मुद्रा में आएं। इस आसन को शांत वातावरण में करना और भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
धनुरासन
जमीन पर पेट के बल लेटें, अपने दोनों पैरों को घुटने से मोड़ें और अपनी छाती को ऊपर उठाते हुए दोनों हाथों से पैरों को पकड़ने की कोशिश करें। अब पेट पर भार डालते हुए पैरों को ऊपर उठाएं और एक धनुष के आकार जैसी अवस्था में आएं, जिसमें आपने दोनों पैरों को हाथों से पकड़ा हुआ है और आपका फेस आसमान की दिशा में होना चाहिए। 20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएँ।
विज्ञापन
हालासन
चेहरे पर प्राकृतिक चमक के लिए इस आसन का अभ्यास करें। सबसे पहले पीठ के बल ज़मीन पर लेटें, अब पैरों को बिना मोड़ें धीरे-धीरे उठाएं और 90 डिग्री के कोण तक सीधा करें, पैरों को सीधा उठाने के लिए हाथों का सहारा लें। इस मुद्रा के बाद पैरों को 180 डिग्री तक घुमाएं, जिससे आपके पैर, सिर से ऊपर होंगें और हाथ बिलकुल सीधे ज़मीन पर टिके हुए। सामान्य अवस्था में आते हुए शरीर या पैरों को किसी भी तरह का झटका न दें।
शीर्षासन
सिर के बल किए जाने के कारण इस आसन का यह नाम है। इस आसन में सिर के बल खड़ा होना होता है जिसमें शरीर का सारा भार हाथों व सिर पर होता है। वज्रासन में बैठें और दोनों हाथों को कोहनी तक मोड़कर उँगलियों को जोड़ें और ग्रिप बना लें। अब सिर को ज़मीन पर टिकाते हुए धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं और बिलकुल सीधा खड़ा कर लें। शरीर का सारा भार सिर पर आना चाहिए। शुरुआत में यह आसन दीवार के सहारे से भी किया जा सकता है, इसमें किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
शवासन
इस आसन में अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़कर ज़मीन पर लेटें और आँखें बंद करके अपनी साँस पर ध्यान दें। यह सबसे रिलैक्सिंग आसन है। इससे मन शांत होता है और तनाव से छुटकारा मिलता है, जिसके परिणामस्वरूप चेहरे पर चमक आना स्वाभाविक है।