इस योगासन से बस दस मिनट में उतरेगा हैंगओवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटाई बिछाकर अपने पैरों को दो फीट की दूरी में खोलकर खड़े हो जाएं। हाथेलियां बाहर की तरफ रखकर ऊपर करें और अपनी उंगलियों को मिला लें। अब सांस अंदर की तरफ लेते हुए अपने हाथों को तब तक ऊपर की ओर खींचें जब तक कि पूरे शरीर में खिंचाव ने महसूस होने लगे। अब आप धीरे-धीरे अपनी कमर से अपनी दाईं ओर मुड़ें और ऐसा करते हुए सांस छोड़ते रहें।
सांस अंदर लें और वापस इस मुद्रा में आ जाएं। अब आप धीरे-धीरे अपनी कमर से अपनी बाईं ओर मुड़ें और ऐसा करते हुए सांस छोड़ते रहें। सांस अंदर लें और वापस इस मुद्रा में आ जाएं। यह अभ्यास दाईं और बाईं तरफ 5-5 बार करें।