फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   yoga asanas for toned hips in hindi

कूल्हों को सही आकार देने के लिए प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास

Fri, 04 Jun 2021 08:58 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 04 Jun 2021 08:58 AM IST
सार

योग से शरीर को सही आकार दिया जाता है। यदि आप अपने कूल्हों को सही आकार देना चाहते हैं तो इसमें योग आपकी मदद कर सकता है। नौकासन, उत्कटासन और उष्ट्रासन जैसे आसनों का नियमित अभ्यास आपके कूल्हों को ठीक आकार में ला सकता है। 

विज्ञापन
yoga asanas for toned hips in hindi
उष्ट्रासन - फोटो : social media

विस्तार

कूल्हों को सही आकार में लाने का प्रयत्न महिलाएं इसलिए करती हैं ताकि वे हर तरह के कपड़े पहन सकें। कोई भी कपड़ा उनपर अजीब न लगे। कूल्हों को आकार में लाने के लिए योग बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। यदि नियमित रूप से आसनों का अभ्यास किया जाए तो जल्द ही आपके कूल्हे शेप में आ जाएंगे। इन्हें शेप में लाने के लिए किए जाने वाले आसन भी बेहद आसान होते हैं। आइए जानते हैं कि किन आसनों को करने से आप कूल्हों को सही आकार दे सकते हैं। 

विज्ञापन

उत्कटासन
कूल्हों को सही आकार में लाने में उत्कटासन बहुत मददगार साबित होता है। आसन के दौरान शरीर का वजन विशेषकर पैरों, कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों पर रहता है। इस योग से कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस योग को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को उठाकर सिर के ऊपर ले जा कर जोड़ें। धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़े और कूल्हों को नीचे लाएं। इसके बाद घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाने का प्रयास करें। 

विज्ञापन

नौकासन
नियमित रूप से नौकासन करने से आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचते हैं। इस आसन के दौरान आपके शरीर का वजन कूल्हों पर आता है जिससे कि उन्हें सही आकार मिल सकता है। इसे करने के लिए दोनों पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा और दोनों हाथों को जमीन पर रखें। दोनों पैरों को सीधा रखे करके ऊपर की ओर उठाएं। ध्यान रखें कि इस मुद्रा में पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के बीच कमर पर 45 डिग्री का कोण बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन में शरीर की आकृति किसी ऊंट के समान बनती है इसलिए इसे कैमल पोज भी कहा जाता है। इसे करने से हिप्स के कर्व बेहतर होते हैं। इसे करने के लिए आप सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। अब घुटनों के बल सीधे खड़े हो जाएं। अब साँस को अन्दर लें और कमर के यहाँ से थोड़ा सा पीछे की ओर झुक जाएं। अब दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को छू लें। इसके बाद गर्दन को पीछे की ओर झुका लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed