सूर्य नमस्कार करते वक्त न करें ये गलतियां, नहीं मिल सकेंगे फायदे
सूर्य नमस्कार करने के लिए बहुत आवश्यक है कि इसका पूरा ज्ञान हो। यदि इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है तो कई बार ऐसा भी होता है कि लोग इसे नियमित रूप से करते तो हैं लेकिन उन्हें इसका फायदा ही नहीं पहुंच पाता है क्योंकि वे इसे करने का सही तरीका ही नहीं जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य नमस्कार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए ही अद्भुत साबित होता है। इसके कई सारे फायदे होते हैं लेकिन उन सभी लाभ को प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप सही ढंग से सूर्य नमस्कार करें क्योंकि यह 12 आसनों का पूरा एक क्रम है। सही तरीके से सूर्य नमस्कार को करके आसानी से वजन को भी घटाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए सूर्य नमस्कार करते वक्त किन गलतियों को करने से नहीं मिल पाते हैं फायदे।
चतुरंग दंडासन को ठीक से न करना
कई लोगों की आदत होती है कि सूर्य नमस्कार करते वक्त जबतक वे चतुरंग दंडासन तक पहुंचते हैं तो वे इसे ठीक से नहीं करते हैं। इसे आसन को गलत ढंग से करने से कई बार शरीर फर्श की ओर दुख जाता है और पीठ दर्द की समस्या शुरू होने लगती है इसलिए बहुत जरूरी है कि इसे करते वक्त शरीर की ऊपरी मांसपेशियों को उठाकर रखें।
हस्त उत्तानासन न करना
हस्त उत्तानासन सूर्य नमस्कार में दो बार आता है। यदि आप इसे एक ही बार करते हैं या इसे नहीं करते हैं तो शरीर की गति और श्वास के बीच की लय टूट जाती है, जो कि पूरे सूर्य नमस्कार को बिगाड़ देती है इसलिए इस आसन को एक बार भी छोड़ने के बारे में न सोचें।
ठीक से सांस न लेना
कोई भी योग आपको फायदा तभी देगा, जब आप उसे करते वक्त श्वास का भी ध्यान भी रखेंगे। यदि सूर्य नमस्कार करते वक्त आपकी शरीर की गतिविधियां और सांस सिंक में नहीं है तो इसका पूरी तरह से आपको फायदा नहीं मिल सकेगा इसलिए इसे करते वक्त लंबी-गहरी श्वास का पूरा ध्यान रखें।