फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   There are no need to monthly periods for women

खत्म हो जाएंगे औरतों के पीरियड्स, मां भी बन सकेंगी

Fri, 27 May 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
There are no need to monthly periods for women
- फोटो : Getty Images

बहुत सी महिलाओं के लिए पीरियड्स जीवन की सच्चाई है। न चाहते हुए भी हर महीने महिलाएं पीरियड्स के दर्द और सूजन से गुजरती हैं। लेकिन एक डॉक्टर ने ये दावा किया है कि असल में महिलाओं को इस दर्द को झेलने की कोई जरुरत नहीं है और महिलाएं इसको रोकने के लिए पिल्स यानि गोलियां खा सकती हैं। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर एलिजाबेथ मिक्स बताती हैं कि मुझे लगता है कि ये सोच तेजी से बदल रही है कि नियमित रूप से मासिक धर्म की जरूरत है। 
विज्ञापन


पीरियड्स रोकने वाली गोलियां शरीर में हॉर्मोन के लेवल को बदल देती हैं जिसकी वजह से महिलाओं के अंडाशय में अंडे नहीं बनते। शुगर पिल्स 21 दिन की अवधि वाली होती हैं इनमें कोई हॉर्मोन नहीं होता वो बस महिलाओं को ये याद दिलाने के लिए होती हैं कि पीरियड्स उनके जीवन का एक हिस्सा है। इस गोली को खाने के बाद इन्हें बिना दर्द के आर्टिफीशियल ब्लीडिंग होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्टिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती ये गोली

There are no need to monthly periods for women


दूसरी ब्रैंड्स केवल 21 गोलियां मुहैया कराती हैं और महिलाओं को ये खाने में 7 दिन का अंतर रखने को कहा जाता है। इन सात दिनों में उन्हें ब्लीडिंग का अनुभव होता है जो आर्टिफीशियल होता है। ये हार्मोन्स की वजह से होता है, न कि अंडे के टूट कर निकलने की वजह से। महिलाएं इस गोली को रोजाना भी ले सकती हैं क्योंकि महिलाओं को इस आर्टिफीशियल ब्लीडिंग की भी कोई जरुरत नहीं होती। 

लंदन के क्वीन मैरी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ लेला हन्ना डॉ. मिक की बात से सहमत दिखाई देती हैं। वो बताती हैं कि ये हार्मोन वाली गोलियां महिलाओं के पीरियड्स को कम या खत्म कर देती हैं। ये पूरी तरह से सुरक्षित है जो फर्टिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती।      

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed