अगर आप भी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए
बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
रफ्तार के शौकीन
लड़कों के लिए बाइक चलाना उनका शौक ही नहीं जरूरत भी है। लेकिन बाइक से सफर करने के दौरान बाइक राइडर्स को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
आगे की स्लाइड्स में किल्क करके जानिए बाइकर्स की उन खास दिक्कतों के बारे में।
टैनिंग
बाइक चलाने वाले लड़के अक्सर ये शिकायक करते हैं कि लगातार बाइक चलाने से उनके हाथों में टैनिंग हो जाती हैं। अगर आपके हाथ में भी टैनिंग हो गई है तो आप कोशिश करे कि फुल स्लीव के कपड़े पहने।बाहर निकलते समय हाथों में सन स्क्रीन का प्रयोग करें।
सूखी त्वचा
बाइक चलाने वाले लड़कों के चेहरे अक्सर खुश्क नजर आते हैं। गर्म तेज हवा सीधे मुंह पर लगने से उनकी त्वचा रूखी बेजान हो जती है। इसके लिए आप अपने चेहरे पर अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग कर सकते हैं।
एकने
बाइक चलाने से युवाओं को एकने की दिक्वकत हो जाती है।धूल मिट्टी की वजह से हाथ तो काले होते ही है साथ ही चेहरे पर एकने की भी समस्या होने लगती है। इसके लिए आपको चाहिए कि आप घर आते ही अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश से साफ करें।
कमर दर्द
बाइक चलाने वाले लड़कों को कमर दर्द की भी समस्या रहती है। लंबे समय तक बाइक चलाने से उनके हाथों और कमर में दर्द होने लगता है। इसके लिए उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वो लंबी ड्राइव करने से बचे वरना अपनी दिनचर्या में व्यायाम शानिल करें।