फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खर्राटे और थायरॉइड की समस्या हो जाएगी दूर, आज से शुरू कर दें ये खास प्राणायाम

Fri, 16 Aug 2019 12:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 16 Aug 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
keep practice ujjayi pranayam yoga for snoring and thyroid treatment

आज के समय में अधिकतर लोग स्वास्थ्य की वजह से परेशान रहते हैं। हर व्यक्ति को किसी न किसी बीमारी की वजह से काफी कुछ झेलना पड़ता है। हालांकि इस परेशानी की जड़ आपकी अस्त-व्यस्त जीवनशैली ही है। ऐसे में जीवनशैली को सुधारने की जरूरत तो है ही साथ में, अस्पताल के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए आप योग अपनाएं। जिन लोगों को खर्राटे और थायरॉइड की समस्या है उनके लिए हम बाबा रामदेव का एक ऐसा योग बताने जा रहे हैं, जिसको नियमित करने पर खुद असर दिखने लगेगा। 

keep practice ujjayi pranayam yoga for snoring and thyroid treatment
पहला तरीका-सुखासन में बैठ कर मुंह को बंद करके नाक के दोनों छेद से तब तक सांस अन्दर खींचें जब तक फेफड़े हवा से पूरी तरह भर न जाएं। फिर कुछ देर सांस अंदर रोक कर रखें। शुरुआत में जितना हो सके उतना ही करें। इसे धीरे-धीरे 1 से 2 मिनट तक कर सकते हैं।
keep practice ujjayi pranayam yoga for snoring and thyroid treatment
फिर नाक के दाएं छिद्र को बंद करके बाएं छिद्र से वायु को धीरे-धीरे बाहर निकाल दें। वायु को अंदर खींचते व बाहर छोड़ते समय गले से खर्राटें की आवाज निकलनी चाहिए। इस तरह इस क्रिया का पहले 5 बार अभ्यास करें और धीरे-धीरे अभ्यास की संख्या बढ़ाते हुए 20 बार तक ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
keep practice ujjayi pranayam yoga for snoring and thyroid treatment
दूसरा तरीका- गले को सिकोड़ कर सांस इस प्रकार लें व छोड़ें की इस क्रिया की आवाज आए। पांच से दस बार सांस इसी प्रकार लें और छोड़ें। फिर इसी प्रकार से सांस अंदर भरकर गले को सिकोड़ना शिथिल करें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ दें।
विज्ञापन
keep practice ujjayi pranayam yoga for snoring and thyroid treatment
- फोटो : social media
उज्जयी प्राणायाम के लाभ

शास्त्रों में बताया गया है कि नियमित रूप से उज्जयी प्राणायाम का अभ्यास करने से लंबे समय तक उम्र का प्रभाव नहीं पड़ता है। यह थाइरोइड रोगियों के लिए बहुत उपयुक्त प्राणायाम है। इसे करने से गर्दन में मौजूद पैराथाइरॉइड भी दूरुस्त रहता है। यह प्राणायाम मस्तिष्क से गर्मी दूर कर आराम पहुंचाता है। इसके नियमित अभ्यास से पाचन शक्ति बढ़ती है। यह गले से बलगम को हटाता है और फेफड़े की बीमारियों को रोकता है। यह हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा प्राणायाम है। इसे करने से खर्राटों की समस्या भी दूर हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed