फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   important yoga asanas jal namaskar to keep healthy in monsoon season

मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाएगा ये खास तरह का योग

Thu, 08 Aug 2019 03:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 08 Aug 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
important yoga asanas jal namaskar to keep healthy in monsoon season

मानसून अपने साथ  वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी कई बीमारियां साथ लता है। यह वर्ष का वह समय है जब लोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा, टाइफाइड, पेट में संक्रमण और कई अन्य बीमारियों के शिकार होने के अधिक जोखिम में होते हैं। जबकि बारिश तापमान को ठंडा करती है, लोगों के लिए बहुत जरूरी राहत लाती है, हालांकि ये मौसम कई लोगों के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है, खासकर ये मौसम कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए। फिर भी, हर दिन योग का अभ्यास करने में बिताए गए कुछ मिनट आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आप स्वस्थ मानसून का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

योग तन और मन से जुड़े तमाम तरह के रोग और विकारों को दूर कर मनुष्य का जीवन आसान कर देता है। यह मानव की हर तरह की शुद्धि का आसान उपकरण है। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। ये धर्म, आस्था और अंधविश्वास से परे है। योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। योग शरीर के समस्त रोगों के लिए एक पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाई जाने वाली अन्य तरकीबों से योग कई मायनों में अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का नकारात्मक पक्ष यह है कि यह आपको घर के अंदर रखता है, जो उन लोगों के लिए नुकसानदेह है जो पार्क और बाहर व्यायाम करने का आनंद लेते हैं। घर पर या अपनी बालकनी में अपना योगा मैट बिछाकर अपने व्यायाम की दिनचर्या को रोकने से बचें। आप अपने आसन, प्राणायाम या ध्यान का अभ्यास सुरक्षित रूप से घर के अंदर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाएगा ये खास तरह का योगखास बात ये है कि कुछ विशिष्ट आसन और योगिक तकनीके हैं जो मानसून के लिए बनाई  गई हैं जो आपको मजबूत प्रतिरक्षा देने में मदद करते हैं। ऐसा ही हिमालयी प्रवाह का जल नमस्कार है। यह एक शक्तिशाली तकनीक है जिसमें आसन होते हैं जो पानी के तत्त्व के अनुरूप होते हैं। जल नमस्कार 28 काउंट के साथ बनाया गया विन्यास है जो आपके शरीर के अंदर जल तत्व को पहचानने और अनुभव करने में आपकी मदद करेगा।इस आसन विनयसा को 'फ्लो' भी कहा जाता है, जिनकी गुणवत्ता पानी से संबंधित है, पद्मासन, अर्ध मत्स्येन्द्र आसन, हलासना, सुपता वज्रासन और मत्स्य आसन।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed