फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   exercises for high blood pressure control in hindi

इन आसान कसरतों को करके ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित, नहीं होना पड़ेगा परेशान

Tue, 08 Jun 2021 08:51 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Jun 2021 08:51 AM IST
सार

जरूरी नहीं है कि हर बार दवा लेकर ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सके। यदि आप नियमित रूप से कसरत शुरू कर देते हैं, तब भी आप आसानी से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को धीरे-धीरे खुद से दूर कर सकेंगे इसलिए आज ही से कसरत शुरू कर दें। 

विज्ञापन
exercises for high blood pressure control in hindi
ब्रिस्क वॉक - फोटो : istock

विस्तार

रक्तचाप के अनियंत्रित होने की समस्या से आजकल बहुत से लोग परेशान हैं। घर के किसी न किसी सदस्य को तो ये समस्या होती ही है जिसका मुख्य कारण है मोटापा व तनाव। कोरोनाकाल में तनाव बहुत बढ़ चुका है। ऐसे में रक्तचाप को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। कभी भी अचानक ही रक्तचाप बढ़ जाता है और व्यक्ति मुश्किल में पड़ जाता है लेकिन कुछ सामान्य कसरतों को करके आप इसे आसानी से नियंत्रित कर सकेंगे। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली सामान्य कसरतें। 

विज्ञापन

ब्रिस्क वॉक
ब्लड प्रेशर को कम करने की शानदार एक्सरसाइज ब्रिस्क वॉक है। तेज चलकर आसानी से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। इस कसरतको करने से ब्लड वेसल्स की हार्डनेस को कम किया जा सकता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करती हैं, ताकि रक्त प्रवाह सही बना रहे। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ ही इससे कैलोरी भी बर्न होती है और वजन भी कम होता है इसलिए दिन में एक बार 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक जरूर करें।

विज्ञापन

स्ट्रेचिंग 
उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए स्ट्रेचिंग बहुत लाभकारी है, जो कि शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। स्ट्रेचिंग से तनाव से राहत मिलती है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण बनता है। इसे करने से मसल्स स्ट्रेच होते हैं जिससे कि शरीर का ब्लड फ्लो सुधरने लगता है और हाई बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहकार्य
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए घर के काम करना बहुत लाभदायक होता है। बागवानी, सफाई, किचन का काम, मार्केट से सामान लाना आदि करने से आपका शरीर सक्रिय रहेगा और बॉडी मूवमेंट भी ठीक रहेगा इसलिए इन्हें अपनी दिनचर्या से अलग न करें। घर के काम करके आप खुद को व्यस्त रहेंगे तो चिंता नहीं करेंगे, साथ ही आप मोटापे पर भी नियंत्रित कर सकेंगे जिससे कि आपका ब्लड प्रेशर कभी भी यूं ही नहीं बढ़ेगा। 

 

 


 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed