फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   do this exercises for slim cheeks in hindi

गालों को पतला करने के लिए काम के साथ करें ये आसान अभ्यास

Sun, 23 May 2021 08:53 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 23 May 2021 08:53 AM IST
सार

गाल बहुत अधिक मोटे या बहुत अधिक पतले नहीं अच्छे लगते हैं। फिट गाल एक स्वस्थ चेहरे की निशानी है। मोटापा बढ़ता है तो गाल भी निकल जाते हैं पर कुछ आसान कसरतों को करके गालों को फिर से अपने शेप में लाया जा सकता है। 

विज्ञापन
do this exercises for slim cheeks in hindi
तनिकले हुए गाल लटकते बहुत जल्दी हैं - फोटो : Social Media

विस्तार

गालों का बहुत ज्यादा निकला हुआ होना भी कई चेहरों पर अच्छा नहीं लगता है। निकले हुए गाल लटकते बहुत जल्दी हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आपके गाल एकदम सामान्य रहें औैर फिट रहें। गालों को फिट रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप कोई बहुत कठिन परिश्रम करो। काम के साथ ही यदि आप कुछ आसान कसरतों को थोड़ी देर के लिए कर लेंगे तो गाल एकदम परफेक्ट दिखाई देने लगेंगे। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि किन कसरतों को करने से गाल पतले हो जाते हैं। 

विज्ञापन

लिप्स पुल
इस कसरत को नियमित रूप से करने से आपके गाल बहुत जल्दी पतले हो  इसे करने के लिए नीचे का होंठ जितना हो सके ऊपर उठाएं, इसके लिए निचले जॉ को बाहर निकालें। इस दौरान आपको खिंचाव महसूस होना चाहिए। यदि नहीं हो रहा है होंठ को ऊपर की तरफ और खींचें। इसे 10-15 सेकंड के लिए होल्ड करें। 

विज्ञापन

फिश फेस
फिश फेस एक ऐसी कसरत है जिसके लिए आपको अलग से वक्त नहीं निकालना होगा क्योंकि इसे आप कभी भी कर सकते हैं। ये गालों गालों पर जमा फैट कम करके उन्हें पतला करती है। इसे करने के लिए अपने गाल और होंठ अंदर की तरफ खींचें, कोशिश करें कि हंसी न आए। 5 से 10 सेकंड के होल्ड करें। इसे करते समय गाल में थोड़ा दर्द उठ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गालों में हवा भरना
इस एक्सरसाइज को करके आप अपने मोटे-मोटे गालों को आराम से पतला कर सकती हैं। इसे करने के लिए कमर सीधी करके बैठ जाएं। सिर जितना हो सके पीछे की ओर झुकाएं और चेहरे को आसमान की तरफ रखें। अब होंठों को बाहर की ओर खींचें और मुंह से हवा बाहर निकालें। 5 से 10 सेकंड  के लिए होल्ड करें और 20 बार इसे दोहराएं। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed