प्रतिदिन पांव की स्ट्रेचिंग खोलने से होते हैं ये लाभ, शरीर के इन तीन अंगों का फैट होता है कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग और कसरत की शुरुआती सीढ़ी होती है स्ट्रेचिंग। वॉर्मअप करने के साथ ही विभिन्न अंगों को स्ट्रेच किया जाता है, फिर ही किसी आसन को करने का प्रयास किया जाता है क्योंकि नियमों के अनुसार यही सही तरीका है। स्ट्रेचिंग करने के बहुत सारे लाभ हैं। पांव की स्ट्रेचिंग करने से शुरुआत में दर्द तो बहुत होता है लेकिन शरीर को सबसे ज्यादा लाभ भी इसी से होता है। न सिर्फ ये शरीर के तीन अंगों का मोटापा जल्द से जल्द घटाने में सहायता करती है बल्कि शरीर को मजबूती भी प्रदान करती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस प्रकार पांव की स्ट्रेचिंग खोलने से शरीर को लाभ पहुंचता है।
शरीर में लचीलापन आता है
जो नया-नया योग करना शुरू करता है, उसके लिए संभव नहीं होता है कि वह अचानक से कोई आसन बिल्कुल सही तरीके से करने लगे लेकिन यदि वह प्रतिदिन स्ट्रेचिंग का अभ्यास करने लगता है तो शरीर में लचीलापन आने लगता है जिससे कि पांव आदि को खोलने, मोड़ने में न तो दर्द होता है और अपने आप ही यह ज्यादा मुड़ने- खुलने लगते हैं, ऐसा होने पर इंसान कठिन से कठिन आसन बड़ी आसानी से करने लगता है इसलिए पांव की स्ट्रेचिंग का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए।
तीन अंगों का मोटापा होता है दूर
पांव की स्ट्रेचिंग करने से जांघ और कुल्हों का मोटापा कम होने लगता है क्योंकि स्ट्रेचिंग करते वक्त दबाव इन अंगों पर आता है और स्ट्रेचिंग करते हुए यदि आप आगे की ओर झुकने का प्रयास करते हैं तो पूरी संभावना है कि बहुत ही जल्द आपके पेट का मोटापा भी गायब होने लगे। नियमित रूप से स्ट्रेचिंग का अभ्यास करने वालों के यह तीन अंग एकदम सही शेप में आने लगते हैं। महिलाओं को इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए।
मांसपेशियां मजबूत होती हैं
स्ट्रेचिंग खोलने से पैर, हिप्स आदि भागों की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए 30 की उम्र पार करने के बाद तो जितनी बने उतनी ही सही स्ट्रेचिंग खोलना चाहिए। बचपन से पांव की स्ट्रेचिंग खोलने वाले बच्चों की मांसपेशियां कमजोर नहीं रहती है। बड़े होने पर भी वे इस तरह की समस्याओं से दूर ही रहते हैं इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपकी मांसपेशियों में भी जान रहे तो शुरुआत पांव की स्ट्रेचिंग खोलने से करें।