फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   bad posture cause back pain, Yoga Asanas Benefits for Back Pain in hindi

Yoga Tips: बैठने की गलत मुद्रा कमर-पीठ दर्द का बन सकती है कारण, जानिए किन योगासनों से मिलता है इसमें आराम?

Sat, 17 Dec 2022 10:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
bad posture cause back pain, Yoga Asanas Benefits for Back Pain in hindi
कमर में दर्द की समस्या के कारण और उपाय - फोटो : iStock

कमर और पीठ में दर्द की समस्या से परेशान लोगों के मामले काफी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसके ज्यादार शिकार वे लोग हैं जिनके दिन का लंबा समय बैठे-बैठे बीतता है। बैठने के पॉश्चर में गड़बड़ी के कारण पीठ-कमर दर्द की समस्या होना काफी सामान्य है, हालांकि अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो यह दिक्कतों को काफी बढ़ाने वाली हो सकती है। गलत तरीके से बैठने के कारण  पीठ के निचले हिस्से पर अतिरिक्त दबाव बना रहता है जिससे वहां के ऊतक कमजोर हो जाते हैं। नतीजतन पीठ में मांसपेशियों, डिस्क और जोड़ों से संबंधित विकारों को जोखिम काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए बैठने के सही तरीके का पालन करना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके मांसपेशियों की कठोरता को कम किया जा सकता है, जिससे दर्द और अकड़न में आराम मिल सकता है।

विज्ञापन


कुछ प्रकार के योगासन न सिर्फ इस तरह की जटिलताओं से बचाने में आपके लिए मददगार हैं साथ ही इससे शरीर के लचीलेपन में भी सुधार किया जा सकता है। दिनचर्या में सभी लोगों को इन योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्जरी आसन के अभ्यास से लाभ

मार्जरी आसन को कैट काऊ पोज के तौर पर भी जाना जाता है, जिसके नियमित अभ्यास की आदत पेट के अंगों के साथ पीठ और कमर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह अभ्यास रीढ़ को फैलाने और गतिशीलता को बढ़ाने में काफी लाभकारी हो सकता है। इस योग के अभ्यास से आपके धड़, कंधे और गर्दन की भी स्ट्रेचिंग हो जाती है। कमर और पीठ के दर्द में इस आसन से विशेष लाभ पाया जा सकता है। 


त्रिकोणासन योग से होती है स्ट्रेचिंग

शरीर को बेहतर तरीके से स्ट्रेच करने के लिए त्रिकोणासन के अभ्यास से विशेष लाभ पाया जा सकता है। यह क्लासिक पोज पीठ दर्द, साइटिका और गर्दन के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। रीढ़, कूल्हों और कमर की बेहतर स्ट्रेचिंग के साथ कंधों, छाती और पैरों को मजबूत करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। गलत मुद्रा के कारण मांसपेशियों पर बनने वाले दबाव को कम करने में इस योग के अभ्यास के लाभ हैं।


भुजंगासन से विशेष लाभ

भुजंगासन या कोबरा पोज योग का अभ्यास आपके पेट, छाती और कंधों को फैलाता है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और पीठ के दर्द में विशेष लाभ पाया जा सकता है। दिनभर बैठकर काम करते रहने वाले लोगों के लिए भुजंगासन का अभ्यास विशेष लाभकारी हो सकता है। यह तनाव और थकान को दूर करने के साथ पीठ के दर्द को कम करने में भी मददगार योगासन है।



------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed