फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   asanas for piles in hindi

बवासीर से राहत पाने के लिए प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास

Tue, 01 Jun 2021 09:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 01 Jun 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
asanas for piles in hindi
बालासन - फोटो : Pixabay

बवासीर का दर्द बहुत पीड़ादायी होता है। यह धीरे-धीरे इंसान को कमजोर बनाने लगता है। आजकल ठीक से आहार न लेने के कारण कई सारे लोग बवासीर और कब्ज के शिकार होते हैं। जरूरी नहीं है कि बवासीर को ठीक करने के लिए हरबार ऑपरेशन का ही सहारा लेना पड़े। यदि बीमारी के प्रति लापरवाही न बताई जाए और नियम के साथ योग किया जाए तो जल्द ही आप इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं बवासीर से राहत पाने के लिए किन आसनों का अभ्यास करना चाहिए। 

विज्ञापन

पवनमुक्तासन
पेट के लिए किए जाने वाले सबसे बढ़िया आसनों में से एक है पवनमुक्तासन। इसे पेट की गैस को निकालने के लिए ज्यादातर किया जाता है। बवासीर की समस्या को भी जड़ से मिटाने में यह बहुत फायदेमंद है। यदि आपको बवासीर हो गया है, तो प्रतिदिन नियम से पवनमुक्तासन करना आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।  ऐसा करने से आपकी यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन

बालासन
बालासन सरल आसनों में से एक है। इसे करने के कई सारे फायदे हैं। इसे प्रतिदिन करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और कमर दर्द में भी आराम पहुंचता है। इसे करके गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। कब्ज दूर होने से बवासीर की समस्या भी जल्द ही ठीक हो सकती है। कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी बालासन का अभ्यास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वांगासन 
बवासीर के शुरुआती दिनों में ही यदि आप सर्वांगासन करने लगते हैं तो बवासीर को जल्दी ठीक किया जा सकता है। सर्वांगासन से शरीर के हर अंग का व्यायाम हो जाता है। बवासीर के मरीज इसे करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पैरों को ऊपर एकदम झटके से न ले जाएं। धीरे-धीरे अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही इस आसन का अभ्यास करें। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed