फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of sarvangasana in hindi

इस आसन को प्रतिदिन करने से शरीर के सभी अंगों को पहुंचता है लाभ, थायरॉइड के मरीजों के लिए है वरदान

Tue, 16 Mar 2021 08:50 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 16 Mar 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
advantages of sarvangasana in hindi
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

सर्वांगासन का अर्थ उसके नाम से ही समझ आने लगता है। एक ऐसा आसन जो सभी अंगों के लिए बना हो। यदि आप कसरत नहीं कर पाते हैं या योग करने के लिए भी ज्यादा समय आपके पास नहीं होता है तो दिन में एक बार सर्वांगासन का अभ्यास अवश्य करें। सर्वांगसन करने के कई सारे लाभ हैं। महिलाओं के लिए तो यह आसन वरदान है। कई सारी समस्याओं का समाधान इस आसन के अभ्यास से हो जाता है। शुरुआत में आप इसे दिवार के सहारे भी कर सकते हैं। प्रतिदिन अभ्यास करने पर यह एकदम उत्तम ढंग से होने लगेगा। जानिए सर्वांगासन करने का सही तरीका और इससे होने वाले लाभ।

विज्ञापन


सर्वांगासन करने का तरीका-

सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएँ। फिर अपने पैर, कूल्हे और  कमर को उठाएँ। सारा भार अपने कन्धों पर ले लें। पीठ को अपने हाथों से सहारा दें ताकि संतुलन न बिगड़े। कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए और हाथों को कमर पर रखते हुए, अपनी कमर और पैरों को सीधा रखें। शरीर का पूरा भार कन्धों व हाथों के ऊपरी हिस्से पर होना लें। पैरों को सीधा रखें। पैरों की उंगलियों को नाक की सीध में ले आएं। लंबी गहरी साँस लें और  30 सेकण्ड तक आसन में रहें।
विज्ञापन


सर्वांगासन के लाभ- 
-थायरॉइड ग्रंथि को सक्रिय करता है तथा उसका पोषण करता है।

-दिल की मासपेशियों को सक्रिय करता है और शुद्ध रक्त को दिल तक पहुँचाता है।

-बांझपन और गर्भपात जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

-मासिक धर्म संबंधी परेशानियां दूर करता है। 

-कब्ज से राहत देता है और पाचन क्रिया को सक्रिय बनाता है।

-थकान और दुर्बलता को दूर करने में भी यह आसन बेहद लाभकारी है।

-हाथों व कन्धों को मज-बूत बनाता है और पीठ को अधिक लचीला बनाता है।

-अधिक रक्त पहुँचाकर मस्तिष्क का पोषण करता है।

-मोटापा कम करने में सहायता करता है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed