फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of chakrasana in hindi

इस आसन के नियमित अभ्यास से तनाव और अवसाद होगा दूर

Sat, 20 Mar 2021 08:53 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 20 Mar 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
advantages of chakrasana in hindi
चक्रासन - फोटो : Instagram

चक्रासन करने पर शरीर की मुद्रा किसी चक्र के समान दिखाई देती है, इसलिए इसे चक्रासन कहा जाता है। इसे ऊर्ध्व धनुरासन भी कहा जाता है। इस आसन को करने से कई सारे फायदे पहुंचते हैं। यह शरीर को टोन करने के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। शुरुआत में हर किसी के लिए इसे करना आसान नहीं होता है। धीरे- धीरे प्रयास के साथ यह आसानी से होने लगता है। इसके अभ्यास से प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है। आइए जानते हैं चक्रासन करने का सही तरीका और इससे होने वाले लाभों के बारे में। 

विज्ञापन

चक्रासन करने का तरीका-

जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं । फिर घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाएं। फिर अपने हाथों को उठाकर कानों के किनारे ले आएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। अपने पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर की ओर उठाएं । अपने कंधे और के समानांतर पैरों को खोलें । वजन को बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। अपनी क्षमताओं के अनुसार इस मुद्रा में 30 सेकंड तक रहें। 

विज्ञापन

चक्रासन के लाभ-

  • इसके नियमित अभ्यास से तनाव और अवसाद दूर होता है । 

  • आंखों की रोशनी तेज होती है । 

  • पाचन और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है।    

  • पेट के अतिरिक्त मोटापे को कम करता है। 

  • अस्थमा के रोगियों को इसका अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। इसे करने से फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। 

  •  हाथों, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। 

 ये लोग न करें-

-जिन लोगों को पीठ की चोट या रीढ़ की समस्याएं हैं, वे इसे न करें। -ग्लूकोमा, हृदय की बीमारियों, उच्च रक्तचाप से पीड़ित इसे न करें ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

-गर्भवती महिलाएं बिना किसी विशेषज्ञ की राय के इसे न करें। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed