फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   world photography day 2019 history theme and significance

World Photography Day 2019: सालों पुराना है तस्वीरों का इतिहास

Mon, 19 Aug 2019 11:47 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 19 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
world photography day 2019 history theme and significance

विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये दिन न केवल दिग्गज फोटोग्राफर और फोटोग्राफी शौकीन मनाते हैं, बल्कि दुनिया भर में सभी लोग अपने व्यवसायों और रुचियों से अलग हटकर एक साथ आते हैं और आने वाली पीढ़ियों को फोटोग्राफी के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन


दुनिया में हर घंटे अरबों तस्वीरें अपलोड की जाती हैं, विश्व फोटोग्राफी दिवस दुनियाभर के कई फोटोग्राफरों को उनके उद्देश्य के साथ उनके विचार को प्रसारित करने के लिए प्रेरित करता है, लोगों को अलग सोचने के लिए भी प्रेरित करता है। फोटोग्राफी को शौक के रूप में विकसित करने और दुनिया भर के फोटोग्राफरों को प्रोतसाहित करने के लिए हर साल ये दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

world photography day 2019 history theme and significance

आज के दिन दुनिया भर में कई फोटोग्राफर अपनी सर्वश्रेष्ठ तस्वीर के लिए कई प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत कर रहे हैं। विश्व फोटोग्राफी संगठन दुनिया भर के फोटोग्राफरों को 2019 में ली गई तस्वीरों को पंजीकृत करने और प्रस्तुत करने के लिए बुला रहा है जैसे - वास्तुकला, वन्यजीव, रचनात्मकता, परिदृश्य, यात्रा और स्ट्रीट फोटोग्राफी। तो जरूरी देर किस बात की आप भी तस्वीरें खींचिए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करके विचार व्यक्त करिए। तस्वीरें सिर्फ खुद की ली जाएं ऐसा जरूरी नहीं है, कोई भी चीज जो आपको अच्छी लगे, जो आपके मन पर गहरी और अलग छाप छोड़ जाए, या ऐसा कुछ भी जिसे दुनिया तक पहुंचने की जरूरत हो उसकी तस्वीर लेनी चाहिए। 

world photography day 2019 history theme and significance
विश्व फोटोग्राफी का इतिहास

पहली तस्वीर की घोषणा 19 अगस्त, 1939 को फ्रांस में की गई थी। इस घोषणा के लिए प्रस्तावना यह थी कि 9 जनवरी, 1839 को फ्रांसीसी विज्ञान अकादमी ने डागुएरोटाइप (Daguerreotype) प्रक्रिया की घोषणा की थी।जो लुई डागुएरे द्वारा विकसित एक फोटोग्राफिक प्रक्रिया है। उसी वर्ष 19 अगस्त को, फ्रांस सरकार ने पेटेंट की प्राप्ति की और फ्रेंकोइस अरागो फ्रांस के प्रधानमंत्री ने फ्रेंच एकेडमी डेस साइंस और एकेडमी डेस बीक्स आर्ट्स में एक प्रस्तुति दी, जिसमें फोटोग्राफी की प्रक्रिया का वर्णन किया गया।

अरागो ने इसके मूल्यांकन पर चर्चा की और इसके शानदार भविष्य की कल्पना करते हुए दुनिया को इसके मुफ्त उपयोग का लाभ दिया। 19 अगस्त 2010 को पहली वैश्विक ऑनलाइन गैलरी की मेजबानी की गई थी। यह दिन ऐतिहासिक था क्योंकि भले ही यह अब तक की पहली ऑनलाइन गैलरी थी, लेकिन इस दिन 270 फोटोग्राफर्स ने तस्वीरों के माध्यम से अपने विचारों को साझा किया और 100 से अधिक देशों के लोगों ने वेबसाइट देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed