फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Environment Day 2021 theme This is the theme of this year know how to celebrate this day

World Environment Day 2021: ये है इस साल की थीम, जानें कैसे मनाएं प्रकृति का ये खास दिन

Wed, 02 Jun 2021 09:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

हम सभी को मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। हर साल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
World Environment Day 2021 theme This is the theme of this year know how to celebrate this day
World Environment Day 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमारे जीवन में कई चीजों का महत्व है, जिसमें से एक हमारा पर्यावरण भी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इंसान ही सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। पेड़ों की कटाई से लेकर घने जंगलों को सपाट बनाने जैसे कई काम इंसानों ने ही किए हैं। हर साल काफी बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस हमें इन सब चीजों के दुष्प्रभाव के बारे में बताने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करता है।

विज्ञापन


लोगों को हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करने, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सचेत करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है, जिसके आधार पर ही इस दिन को मनाया जाता है। ठीक ऐसे ही इस साल 2021 में भी इस दिन के लिए थीम रखी गई है। तो चलिए जानते हैं इस साल की थीम से लेकर इस दिन को मनाने के तरीकों के बारे में।

विज्ञापन

World Environment Day 2021 theme This is the theme of this year know how to celebrate this day
World Environment Day 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई थी शुरुआत

दरअसल, साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में इस दिन को लेकर चर्चा की गई। वहीं, इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसके बाद हर साल 5 जून को प्रकृति का ये दिन मनाया जाता है। 

ये है इस साल की थीम

हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम रखी गई है और साल 2021 की थीम पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है। पारिस्थितिक तंत्र की बहाली कई रूप में हो सकती है, जैसे- पेड़ उगाना, शहर को हरा-भरा करना, बगीचों को फिर से बनाना, नदियों और तटों की सफाई करना आदि। हर किसी को इस दिन पर्यावरण की बहाली का संकल्प लेना चाहिए।

पर्यावरण से ही हम हैं

इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर ही निर्भर है। इसलिए हमें समय रहते एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण की कल्पना करनी चाहिए। प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, ऐसे में हम सब को मिलकर कुछ संकल्प लेने होंगे जिनसे हम अपने पर्यावरण को फिर से हरा-भरा कर सके।

World Environment Day 2021 theme This is the theme of this year know how to celebrate this day
World Environment Day 2021 - फोटो : istock

संकल्प लेने होंगे

हर किसी को साल में कम से कम एक या दो बार एक पौधे जरूर लगाने चाहिए और उनकी देखरेख भी करनी चाहिए। साथ ही ये संकल्प लेना चाहिए कि वो नदी, तालाबों और पोखर को प्रदूषित नहीं करेंगे। इसके अलावा कूड़े-कचरे को कहीं भी फेंकने की जगह पर उसे कूड़ेदान में ही डालें, ताकि आप पर्यावरण की रक्षा कर पाएं।

ऐसे मना सकते हैं इस दिन को

1. इस दिन आप पेड़-पौधे लगा सकते हैं। घर के आसपास, घर की छत पर, घर की बालकनी में, गार्डन में आदि।

2. आप ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कर सकते हैं या फिर लोगों को अपने संदशों के जरिए पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

3. परिवार का हर सदस्य एक-एक पौधा लगा सकता है और साथ ही ये काम दोस्त लोग भी मिलकर कर सकते हैं, ताकि आपके आसपास पेड़ों की संख्या बढ़ाई जा सके जो आज के दौर में बेहद जरूरी है।

4. ऑनलाइन/सोशल मीडिया के जरिए लोगों से इस दिन बात कर सकते हैं, उन्हें पर्यावरण के बारे में बता सकते हैं, उन्हें बता सकते हैं कि पेड़ लगाना क्यों जरूरी है आदि।

5. पौधे लगाना ही काफी नहीं है। इसलिए जो भी पौधा आप लगाएं उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed