World Children's Day And UNICEF: सचिन तेंदुलकर और आयुष्मान खुराना ने इस तरह मनाया विश्व बाल दिवस
यूनिसेफ के विश्व बाल दिवस के कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार और यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट आयुष्मान खुराना, संगीतकार रिक्की केज भी शामिल हुए। सचिन तेंदुलकर और आयुष्मान खुराना ने एक दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
World Children's Day And UNICEF: यूनिसेफ विश्व बाल दिवस मना रहा है। भारत में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। दरअसल, विश्व बाल दिवस बाल अधिकारों की वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाता है। दुनियाभर के कई देश 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाते हैं। इस मौके पर यूनिसेफ कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। यूनिसेफ इंडिया ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक साउथ दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में हजारों बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय महान क्रिकेटर और यूनिसेफ दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय राजदूत सचिन तेंदुलकर ने शिरकत की। इसके अलावा राजनीति, फिल्म जगत और अन्य कई क्षेत्रों से जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं।
यूनिसफ इंडिया ने किया खेल का आयोजन
यूनिसेफ के बाल दिवस कार्यक्रम की थीम #ForEveryChild है, जिसका उद्देश्य खेल पर समावेश, समानता और गैर भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाना है। बच्चों के लिए फ्रेंडली मैच का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से ये संदेश दिया कि उनके लिए यह दिन कितना खास है और सभी के साथ निष्पक्ष और एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो और कहीं भी रहते हों।
खेल मंत्रालय की सचिव हुईं शामिल
भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीवलोचन ने बताया कि युवा मामले और खेल मंत्रालय देशभर में स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से युवाओं के अनुरूप और समग्र कल्याण व विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। इस बात को सुनिश्चित करना है कि देश के प्रत्येक बच्चे और युवा के पास भारत को उज्जवल कल की ओर ले जाने के लिए संसाधन, कौशल, अवसर और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए स्थान हो।
आयुष्मान खुराना और सचिन तेंदुलकर के बीच फ्रेंडली मैच
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार और यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट आयुष्मान खुराना, संगीतकार रिक्की केज भी शामिल हुए। सचिन तेंदुलकर और आयुष्मान खुराना ने एक दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला। वहीं रिकी केज ने बच्चों के लिए म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित किया। इसके अलावा प्रसिद्ध भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास विश्व यूनिसेफ असम की बाल-केंद्रित गतिविधियों में शामिल हुईं।
यूनिसफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया का कहना है
भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी का कहना है बाल दिवस हर बच्चे, विशेषकर लड़कियों को लैंगिक रूढ़ियों, असमानताओं और अन्य बाधाओं से मुक्त करने और उनकी पूरी क्षमता तक उभारने के लिए सामूहिक वादों के नवीनीकरण का मौका है। जब बच्चों की अधिकारों की बात आती है, तो केवल एक ही टीम हो सकती है और यूनिसेफ इंडिया को भारत में इस क्रॉस सेक्टोरल आंदोलन का समर्थन करने का सौभाग्य मिला है। भारत एक एक ऐसा देश है, जिसने अपने सबसे कम उम्र के हितधारकों के लिए परिणामों में सुधार के लिए बेहतर प्रगति की है और बच्चों के पीढ़ीगत विकास के लिए कई उपाय किए हैं। सिंधिया मैककैफ्री ने युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव और शिक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त किया, जो खेल के माध्यम से भेदभाव से लड़ने के इस संदेश को सब तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने लड़कियों की भूमिका पर की बात
वहीं सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं हमेशा मानता हूं कि खेल हमें कई बंधनों से मुक्त कर सकता है और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। इस क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हैं क्योंकि खेल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और पहचान बनाने में अधिक शक्तिशाली माध्यम है। खेल और बाल अधिकारों को जोड़ने में यूनिसेफ के प्रयास की मैं सराहना करता हूं।