फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Bicycle Day 2024 Date History Significance And Theme Of Bicycle Day in Hindi

World Bicycle Day 2024: शरीर और पर्यावरण दोनों को स्वस्थ रखती है साइकिल, जानें रोचक बातें

Mon, 03 Jun 2024 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

यह दिन साइकिल को एक स्वस्थ, किफायती, और पर्यावरणीय रूप से अनुकूल परिवहन के रूप में मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए विश्व साइकिल दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में।

विज्ञापन
World Bicycle Day 2024 Date History Significance And Theme Of Bicycle Day in Hindi
विश्व साइकिल दिवस 2024 - फोटो : istock

विस्तार

World Bicycle Day 2024 : शरीर को फिट रखने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए साइकिल एक बेहतरीन साधन है। साइकिल चलाने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है, जिससे वजन कम होता है, हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए साइकिल एक उपयुक्त और हरित परिवहन साधन है। यह पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। साइकिल के इसी महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन


यह दिन साइकिल को एक स्वस्थ, किफायती, और पर्यावरणीय रूप से अनुकूल परिवहन के रूप में मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए विश्व साइकिल दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में।
विज्ञापन


विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

विश्व साइकिल दिवस 3 जून को मनाया जाता है। इस दिन को 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता दी गई। शुरुआत तुर्कमेनिस्तान से हुई, जिसने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे बाद में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इस पहल का उद्देश्य विश्व स्तर पर साइकिलिंग को बढ़ावा देना और इसके लाभों को उजागर करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल दिवस मनाने का महत्व

स्वास्थ्य लाभ

साइकिल चलाना एक बेहतरीन शारीरिक गतिविधि है जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, मांसपेशियों को मजबूत करती है, और मोटापे को कम करती है।

पर्यावरणीय लाभ

साइकिल चलाना एक स्वच्छ और हरित परिवहन साधन है, जो प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है।

आर्थिक लाभ

साइकिल सस्ती होती है और इसके रखरखाव की लागत भी कम होती है, जिससे यह सभी आर्थिक वर्गों के लिए सुलभ है।

सामाजिक लाभ

साइकिलिंग सामुदायिक और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देती है, जिससे सामाजिक मेलजोल और सहयोग में वृद्धि होती है।

साइकिल दिवस की थीम

हर साल विश्व साइकिल दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल विश्व साइकिल दिवस 2024 की थीम साइकिलिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना है, Promoting Health, Equity, and Sustainability through Cycling। 

साइकिल का इतिहास

18वीं शताब्दी के दौरान यूरोपीय देशों के लोगों को साइकिल के इस्तेमाल का विचार आया। जिसके बाद 1816 में पहली बार पेरिस में एक कारीगर ने साइकिल का आविष्कार किया। साइकिल का पहला नाम या आविष्कार होने के बाद इसे हॉबी हॉर्स यानी काठ का घोड़ा कहा जाता था।


1865 में पैर से पैडल घुमाने वाले पहिए का आविष्कार किया, जिसे वेलाॅसिपीड कहा जाता था। इसे चलाने से बहुत अधिक थकावट होती थी, इस कारण इसे हाड़तोड़ कहते थे। बाद में 1872 में इसे लोहे की पतली पट्टी के पहिए लगाकर सुंदर रूप दिया गया और आधुनिक साइकिल अस्तित्व में आई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed