फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Why is it celebrated International Lefthanders Day 2021 and Who are the famous lefties in world

International Lefthanders Day 2021: जानें क्यों मनाते हैं ये दिन, ये हैं बाएं हाथ से काम करने वाली दुनिया की कुछ मशहूर हस्तियां

Fri, 13 Aug 2021 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Aug 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Why is it celebrated International Lefthanders Day 2021 and Who are the famous lefties in world
International Lefthanders Day 2021 - फोटो : istock

आपने कई लोग ऐसे देखे होंगे जो लेफ्ट हैंड यानी बाएं हाथ से काम करते होंगे। लिखना, खाना खाना, किसी चीज को उठाना आदि। ये सब काम इस तरह के लोग अपने उलटे हाथ से ही करते हैं। हर साल 13 अगस्त को दुनिया भर में लेफ्ट हैंडेड इंडिविजुअल्स की खासियतों को सेलिब्रेट करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। साल 1976 में डीन आर कैम्पबेल ने पहली बार इस दिन को मनाया था, और उसके बाद हर साल ये दिन मनाया जाता है। बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए ये खास दिन होता है। इस दिन बाएं हाथ से काम करने के फायदों और नुकसानों को लेकर चर्चा की जाती है और इसको लेकर जागरूकता भी फैलाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे मेंं कुछ खास बातें, जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए।

विज्ञापन


कुछ मशहूर लेफ्टी लोग:-

-अमिताभ बच्चन

-सुरेश रैना

-पियूष चावला

-पंडित हरिप्रसाद चैरसिया

-मालिनी अवस्थी

-बिल क्लिंटन

-चार्ली चैपलिन

-टॉम क्रूज

-सौरव गांगुली

-जॉर्ज बुश

-क्वीन विक्टोरिया

-जूलिया रॉबर्ट

-पाबलो पिकासो

-आईसेक न्यूटन।

Why is it celebrated International Lefthanders Day 2021 and Who are the famous lefties in world
International Lefthanders Day 2021 - फोटो : istock

दुनिया में इतने प्रतिशत लेफ्टी लोग

एक अध्ययन के मुताबिक, पूरी दुनिया में 7 से 10 प्रतिशत लोग ही लेफ्टी यानी बाएं हाथ से काम करने वाले होते हैं। वहीं, इन लोगों को कई बार कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जैसे- उदाहरण के लिए ज्यादातर मशीने दाएं हाथ से काम करने वालों के लिए बनाई गई है। ऐसे में इन लोगों को कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है।

लेफ्टी लोगो में ये खूबियां होती हैं:-

-ये लोग अच्छे फाइटर्स होते हैं।

-पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज होते हैं और इनकी राइटिंग काफी अच्छी होती है।

-ये लोग अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल संगीत और कला के क्षेत्र में ज्यादा करते हैं।

-ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और रचानात्मक विचारों वाले होने के साथ ही ये किसी बात की तह तक जाने में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed