Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Who Is Rajkumar Mishra From Mirzapur Becomes Mayor in London wellingborough city

Rajkumar Mishra: कौन हैं राजकुमार मिश्रा, जो लंदन की बेलिगबौरी सिटी के बने हैं मेयर

Sat, 24 May 2025 10:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 24 May 2025 10:08 AM IST
सार

Who Is Rajkumar Mishra From Mirzapur: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिले के एक छोटे से गांव भटेवरा से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार मिश्रा ने अपने परिश्रम और लगन के बल पर ब्रिटेन में इतिहास रच दिया है। 25 साल की उम्र में वह यूके स्थित वेलिंगबरो टाउन के मेयर नियुक्त हुए हैं। यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
Who Is Rajkumar Mishra From Mirzapur Becomes Mayor in London wellingborough city
राजकुमार मिश्रा - फोटो : instagram

विस्तार

Who Is Rajkumar Mishra From Mirzapur : कई भारतीय विदेशों में अपनी और स्वदेश की पहचान बना रहे हैं। खेल, मनोरंजन और उद्योग जगत के अलावा अब भारतीय विदेशी राजनीति में भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। विदेशी राजनीति में भारतीय शख्सियतों की सूची में एक नाम और शामिल हो गया है। यह नाम है राजकुमार मिश्रा का, जो मिर्जापुर के एक छोटे से गांव के रहे वाले हैं। उन्होंने यूपी की गलियों से निकलकर लंदन के वेलिंगबरो टाउन तक का सफर तय किया। यूके में उन्हें एक सम्मानित पद पर चयनित किया गया है जो किसी भारतीय के लिए सम्मानजनक उपलब्धि से कम नहीं है। आइए जानते हैं मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा के बारे में।

विज्ञापन


भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिले के एक छोटे से गांव भटेवरा से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार मिश्रा ने अपने परिश्रम और लगन के बल पर ब्रिटेन में इतिहास रच दिया है। 25 साल की उम्र में वह यूके स्थित वेलिंगबरो टाउन के मेयर नियुक्त हुए हैं। यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


गांव से लेकर लंदन तक का सफर

राजकुमार मिश्रा का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। राजकुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिर्जापुर के मल माधव इंटर कॉलेज और गुरु नानक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे 2019 में इंग्लैंड गए और कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया। इसके साथ ही उन्होंने एमआईटी से डाटा साइंस का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी पेशेवर से राजनेता बनने तक

राजकुमार मिश्रा ने इंग्लैंड में रहते हुए आईटी सेक्टर में 15 वर्षों तक काम किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में भी सेवाएं दीं। तकनीकी दुनिया में सफलता के बाद उन्होंने समाज सेवा और राजनीति की ओर रुख किया। वे कंजर्वेटिव पार्टी में शामिल हुए और 6 मई 2025 को वेलिंगबरो टाउन काउंसिल के काउंसलर चुने गए। इसके ठीक एक सप्ताह बाद 13 मई को उन्हें टाउन का मेयर नियुक्त किया गया।

परिवार और निजी जीवन

राजकुमार की पत्नी अभिषेकता मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हैं। वे भी पेशे से इंजीनियर हैं। 2020 में दोनों की शादी हुई और अब वे अपनी दो बेटियों के साथ यूके में रहते हैं। उनके माता पिता और भाई मिर्जापुर में रहते हैं और बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व करते हैं। 


मेयर के रूप में जिम्मेदारियां

राजकुमार मिश्रा का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। इस दौरान वे नगर परिषद की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और स्थानीय समुदाय के विकास में भाग लेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल में वेटरन्स कम्युनिटी नेटवर्क और लुईसा ग्रेगरी हॉस्पिस कैंपेन जैसे सामाजिक संगठनों को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed