फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   What Is a Minimalist Lifestyle Know simple tips for simple living and Key Benefits of minimalism

Minimalist Lifestyle: क्या होती है मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल, जानें इसके बड़े फायदे

Wed, 28 May 2025 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 May 2025 05:47 PM IST
सार

Minimalist Lifestyle मिनिमलिज्म यानी कम-से-कम का उद्देश्य केवल भौतिक वस्तुओं से नहीं, बल्कि विचार, समय और ऊर्जा का भी समझदारी से प्रबंधन करना है। यह सुरक्षा, व्यक्तिगत संतोष और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में मदद करता है, जिससे आप को जीवन अर्थपूर्ण लगता है।

विज्ञापन
What Is a Minimalist Lifestyle Know simple tips for simple living and Key Benefits of minimalism
मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल - फोटो : Adobe

विस्तार

Minimalist Lifestyle: मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल का मतलब कम चीजें, कम खर्च, कम काम, कम बोझ और आरामदायक जीवन है। यह जीवन-शैली आपको जिंदगी में केवल आवश्यक और महत्वपूर्ण चीजें रखना सिखाती है, जिससे अव्यवस्था कम हो और मानसिक शांति मिले। इसमें अनावश्यक भौतिक वस्तुओं से बचते हुए अच्छे अनुभवों और रिश्तों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह जीवन को सरल, तनाव मुक्त और संतुलित बनाती है। मिनिमलिज्म यानी कम-से-कम का उद्देश्य केवल भौतिक वस्तुओं से नहीं, बल्कि विचार, समय और ऊर्जा का भी समझदारी से प्रबंधन करना है। यह सुरक्षा, व्यक्तिगत संतोष और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में मदद करता है, जिससे आप को जीवन अर्थपूर्ण लगता है।

विज्ञापन


मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल महज़ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि ज़्यादा संतुलित, सादगीपूर्ण और मानसिक रूप से समृद्ध जीवन जीने का तरीका है। अगर आप भी जीवन में शांति, फोकस और सच्चा सुकून चाहते हैं, तो इस जीवनशैली को अपनाना एक समझदारी भरा फैसला होगा।
विज्ञापन


मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल के फायदे
 

  • मिनिमलिस्ट जीवनशैली मानसिक शांति और स्पष्टता प्रदान करती है। कम सामान और कम बिखराव ज्यादा मानसिक शांति देता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इससे पैसे की बचत भी होती है। अनावश्यक खरीदारी न करके आप फिजूलखर्ची से बचते हैं।
  • मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल से समय की बचत होती है। कम चीजों को संभालना आसान होता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों बचते हैं।
  • इससे बेहतर फोकस और प्रोडक्टिविटी होती है। कम व्याकुलता से ध्यान केंद्रित रहता है और काम में दक्षता आती है।
  • यह पर्यावरण के लिए बेहतर है। क्योंकि हम उपभोग होता है तो इससे कचरा भी कम होता है और संसाधनों की बचत होती है।
  • इससे चीजों के बजाय लोगों को महत्व देने की आदत बढ़ती है। रिश्तों पर ध्यान देने का मौका मिलता है।


मिनिमलिस्ट बनने के आसान टिप्स

  • हर चीज खरीदने से पहले सोचें कि क्या ये वाकई जरूरी है?
  • वॉर्डरोब में रखें सिर्फ वही कपड़े जो आप पहनते हैं।
  • डिजिटल डिटॉक्स करें। बेवजह के ऐप्स और फोल्डर्स हटाएं।
  • ‘कम में ज्यादा’ का अभ्यास करें। कम सामान, ज्यादा जीवन अपनाएं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed