फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Valentine Day 2025 Home Decoration Ideas With Low Budget in Hindi

Valentine Day 2025: सबसे रोमांटिक नजारे को भी दे देंगे मात, ऐसे करेंगे अगर वैलेंटाइन डे पर घर की सजावट

Fri, 14 Feb 2025 08:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Feb 2025 08:09 AM IST
सार

वैलेंटाइन डे को घर पर भी रोमांटिक अंदाज में मनाया जा सकता है। इसके लिए घर की सजावट और माहौल ऐसा हो जो बाहरी नजारों, शानदार कैंडल लाइट डिनर और मूवी डेट को भी टक्कर दे सके। 

विज्ञापन
Valentine Day 2025 Home Decoration Ideas With Low Budget in Hindi
वैलेंटाइन डे की सजावट - फोटो : Instagram

विस्तार

Valentine Day 2025:  वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है। प्यार करने वालों के लिए ये हफ्ता काफी खास होता है, क्योंकि इस सात दिन उन्हें अपने प्रिय के दिल के और करीब आने का मौका मिलता है। वैलेंटाइन सप्ताह को आशिकों का उत्सव भी कह सकते हैं।

विज्ञापन


प्रेमोत्सव को मनाने के लिए कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मूवी या डिनर डेट पर जा सकते हैं। पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं या फिर सफर पर भी जा सकते हैं। हालांकि वैलेंटाइन डे को घर पर भी रोमांटिक अंदाज में मनाया जा सकता है। इसके लिए घर की सजावट और माहौल ऐसा हो जो बाहरी नजारों, शानदार कैंडल लाइट डिनर और मूवी डेट को भी टक्कर दे सके। 
विज्ञापन


अगर आप इस वेलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं लेकिन बजट कम है, तो घर को सजाने के लिए ये आसान और सस्ते आइडियाज आज़मा सकते हैं।

DIY पेपर डेकोरेशन 

लाल और गुलाबी रंग के कागजों से छोटे-छोटे दिल काटकर धागे में पिरोकर दीवार या पर्दे पर लटका सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के लिए छोटे-छोटे प्यार भरे नोट्स लिखकर दीवार पर हार्ट शेप में चिपका सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल और लाइटिंग 

सजावट के लिए लाइटिंग अच्छा और सस्ता विकल्प हो सकता है। अगर घर पर पहले से ही फेयरी लाइट्स हों तो उसे बेडरूम या लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास पुरानी मोमबत्तियां हैं तो उन्हें ट्रे या गिलास में रखकर एक रोमांटिक एंबियंस बना सकते हैं।

गुब्बारों की सजावट

लाल, गुलाबी या सफेद गुब्बारे कमरे के कोनों में रख दें। बैलून में धागा बांधकर छत से टेप से चिपका सकते हैं। 

DIY फोटो कॉर्नर

दीवार पर अपने पार्टनर के साथ ली गई तस्वीरों को हार्ट शेप में लगाएं। इस तस्वीरों के साथ एलईडी लाइट्स लगाकर इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed