फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इस खास जगह से दिखता है पड़ोसी देश पाकिस्तान, इसकी खूबसूरती का नहीं है कोई जवाब

Wed, 24 Jul 2019 10:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 24 Jul 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
visit mehrangarh fort jodhpur rajasthan can see whole pakistan
भारत वो देश है जहां बहुत सारे राजाओं-महाराजाओं ने राज किया है। इनमें से बहुतों ने भारत को लूटा लेकिन अपनी छाप छोड़ने के और अपने सुरक्षित निवास के लिए सभी ने अपने अपने तरीके से किलों का निर्माण भी किया। जो अपने आप में आज बेहद खास है।इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए और बच्चों के लिए काफी अच्छी है। प्लान बनाकर यहां परिवार सहित जा सकते हैं।

 


 
visit mehrangarh fort jodhpur rajasthan can see whole pakistan
भारत के धनी इतीहास में से एक ऐसे किले की विशेषता बताने जा रहे हैं जो पांच सौ साल पुराना है और इस किले से पूरा पड़ोसी देश पाकिस्तान दिखाई देता है। कहा जाता बंटवारे के दौरान इसपर कब्जा जमाने की कोशिश पाकिस्तान ने की थी मगर नाकाम रहा। राजस्थान में स्थित इस किले का नाम मेहरागढ़न है। 
visit mehrangarh fort jodhpur rajasthan can see whole pakistan
मेहरानगढ दुर्ग भारत के राजस्थान प्रांत में जोधपुर शहर में स्थित है। पंद्रहवीं शताब्दी का यह विशालकाय किला, पथरीली पहाड़ी पर 125 मीटर ऊंचाई पर निर्मित है। जो कुतुबमीनार से भी ऊंचा है। 500 साल पुराने इस किले से पूरा पाकिस्तान दिखता है। 1965 में भारत-पाक के युद्ध में सबसे पहले मेहरानगढ़ के किले को निशाना बनाया गया था। जोधपुर शासक राव जोधा ने 12 मई 1459 को इस किले की नींव डाली और महाराज जसवंत सिंह (1638-78) ने इसे पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit mehrangarh fort jodhpur rajasthan can see whole pakistan
राव जोधा को चामुंडा माता मे काफी श्रद्धा थी। चामुंडा माता जोधपुर के शासकों की कुलदेवी हैं। कहा जाता है कि, माता कि कृपा से ही युद्ध के दौरान किले को भारत बचा पाया था। राव जोधा ने 1460 में मेहरानगढ़ किले के पास चामुंडा माता का मंदिर बनवाया और मूर्ति की स्थापना की।
विज्ञापन
visit mehrangarh fort jodhpur rajasthan can see whole pakistan
चामुंडा मां मात्र शासकों की ही नहीं बल्कि अधिसंख्य जोधपुर निवासियों की कुलदेवी हैं और आज भी लाखों लोग इनको पूजते हैं। नवरात्रि के दिनों मे यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता माता के आशीर्वाद से ही सन 1965 में पाकिस्तान के हमले के दौरान किले को कोई छू तक नहीं पाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed