Visa Free Countries: इन देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय, जानिए कितने दिन रह सकते हैं आप
आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो भारतीय यात्रियों के लिए वीजा मुक्त हैं और कितने दिन तक यात्री यहां बिना वीजा घूम सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Visa Free Countries: कुछ देश भारतीय यात्रियों के लिए वीजा फ्री की सुविधा देते हैं, जिससे यात्रा आसान और सुगम बन जाती है। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया जाता है। ऐसे में कई देशों ने भारतीय यात्रियों के लिए वीजा फ्री कर रखा है या फिर कुछ देश ऐसे भी हैं जो भारतीय नागरिकों को आगमन पर वीजा प्राप्त करने की सुविधा देते हैं। इन विदेशी गंतव्यों में से कहीं भारतीय 14 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं तो कुछ देशों में 90 या 120 दिनों तक भी ठहर सकते हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो भारतीय यात्रियों के लिए वीजा मुक्त हैं और कितने दिन तक यात्री यहां बिना वीजा घूम सकते हैं।
भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीजा यात्रा की अनुमति देने वाले 20 देश
भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए कई देश बिना वीज़ा के यात्रा की सुविधा प्रदान करते हैं। यहां ऐसे 20 देशों की सूची दी गई है जहां भारतीय नागरिक वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं-
1. भूटान
भूटान भारतीय नागरिकों को वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देता है लेकिन प्रवेश के लिए आपको प्रवेश परमिट की आवश्यकता होती है, जिसे आप आगमन पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
2. नेपाल
भारतीय यात्रियों को नेपाल में प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। वह अपने पहचान पत्र को दिखाकर नेपाल यात्रा कर सकते हैं। उनके घूमने की कोई समयसीमा या अवधि भी नहीं है। वह जब तक चाहें नेपाल में रह सकते हैं।
3. मॉरीशस
मॉरीशस में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं। पर्यटक 90 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि व्यवसाय या दीर्घकालीन प्रवास के लिए वीजा की जरूरत होती है।
4. मालदीव
मालदीव भारतीय नागरिकों को 60 दिनों तक वीजा मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है। यहां यात्रियों को पहले से वीजा लेने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि आगमन के बाद इसे प्राप्त कर सकते हैं।
5. सेशेल्स
सेशेल्स भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त है। यहां यात्रा से पहले वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आगमन पर एक विजिटर परमिट मिलेगा जो आपको तीन महीने यानी 90 दिनों तक रहने की अनुमति देगा।
6. फिजी
चार महीने यानी 120 दिनों तक आप फिजी में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इससे अधिक समय तक फिजी में रहना हो तो उचित वीजा प्राप्त करना होगा।
7. डोमिनिका
भारतीय नागरिक डोमिनिका में बिना वीजा के 6 महीने तक रह सकते हैं। ये सुविधा पर्यटन, यात्रा या व्यवसाय के लिए जा रहे भारतीय नागरिकों को मिलती है।
8. ग्रेनेडा
भारतीय पासपोर्ट धारकों को ग्रेनेडा में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। 90 दिनों तक आप बिना वीज़ा के ग्रेनेडा में रह सकते हैं।
9. बारबाडोस
भारतीय नागरिक बिना वीज़ा के बारबाडोस की यात्रा कर सकते हैं। वे 90 दिनों तक बिना वीज़ा के बारबाडोस में रह सकते हैं।
10. थाईलैंड
थाईलैंड अब भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीजा के यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा पर्यटकों को 60 दिनों तक बिना वीजा के थाईलैंड में रहने की अनुमति देती है और जरूरत पड़ने पर इमिग्रेशन ऑफिस में 30 दिनों तक का विस्तार भी संभव है
11. श्रीलंका
1 अक्टूबर 2024 से, भारत सहित 35 देशों के नागरिकों को श्रीलंका में प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। यह नीति 6 महीने के लिए लागू रहेगी यानी भारतीय अब श्रीलंका में बिना वीजा के 6 महीने तक रह सकते हैं।
12. इंडोनेशिया
भारतीय नागरिक 30 दिनों तक के लिए वीजा-ऑन-अराइवल के लिए पात्र हो सकते हैं, जिसका अर्थ है कि वे इंडोनेशिया में पहुंचने पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं।
13. मकाऊ
मकाऊ में 30 दिनों से कम समय तक रहने वाले भारतीय नागरिकों को वीज़ा की आवश्यकता नहीं होती है. 30 दिनों से अधिक समय तक रहने के लिए, उन्हें चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से वीज़ा लेना होगा।
14. जमैका
भारतीय पर्यटक जमैका की यात्रा बिना वीज़ा के कर सकते हैं। भारतीय नागरिक जमैका में 30 दिनों तक वीज़ा-मुक्त प्रवेश का लाभ उठा सकते हैं.
15. कज़ाख़स्तान
भारतीय नागरिक बिना वीजा के लगातार 14 दिनों तक कजाखस्तान में रह सकते हैं।
16. डोमिनिका
डोमिनिका भारतीय पर्यटकों के लिए एक वीजा-मुक्त देश है। भारतीय नागरिक बिना वीजा के डोमिनिका में 180 दिनों तक रह सकते हैं।
17. हैती
भारतीय नागरिक हैती में वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। वे अधिकतम 90 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं, बशर्ते उनकी यात्रा का उद्देश्य पर्यटन, व्यवसाय या अन्य अल्पकालिक उद्देश्यों से संबंधित हो।
18. सेंट किट्स और नेविस
भारतीय पर्यटक बिना वीजा के सेंट किट्स और नेविस की यात्रा कर सकते हैं। वे बिना किसी वीज़ा के 90 दिनों तक यहां रह सकते हैं।