फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Union Budget 2025 know Tourism Sector Budget on Buddhist tourism and New Tourist Spots Promotes

Travel Budget 2025: बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा और 52 नए टूरिस्ट स्पाॅट, जानिए पर्यटन के लिए बजट में क्या-क्या

Sat, 01 Feb 2025 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में भी उन्होंने धार्मिक पर्यटन स्थलों को बढावा देने का एलान किया था, जिसमें काशी की तर्ज पर बिहार के महाबोधि मंदिर का निर्माण की बात कही थी। आइए जानते हैं वित्त मंत्री के आठवें बजट में पर्यटन क्षेत्र के लिए क्या क्या एलान किए गए हैं।

विज्ञापन
Union Budget 2025 know Tourism Sector Budget on Buddhist tourism and New Tourist Spots Promotes
बजट मेंं पर्यटन के लिए क्या - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Union Budget 2025 : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट सदन में पेश हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 8वां बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें युवाओं, कृषि क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े ऐलान किए गए। देश के विकास में पर्यटन की भी बड़ी भूमिका है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं की। धार्मिक पर्यटन पर फोकस करते हुए उन्होंने बुद्ध पर्यटन को विकसित करने की सौगात दी। इसके पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में भी उन्होंने धार्मिक पर्यटन स्थलों को बढावा देने का एलान किया था, जिसमें काशी की तर्ज पर बिहार के महाबोधि मंदिर का निर्माण की बात कही थी। आइए जानते हैं वित्त मंत्री के आठवें बजट में पर्यटन क्षेत्र के लिए क्या क्या एलान किए गए हैं।
विज्ञापन


बजट 2025-26 में पर्यटन क्षेत्र के लिए क्या-क्या

 

  • राज्यों के साथ मिलकर 50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
  • रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत 120 नए एयरपोर्ट जुड़ेंगे।
  • बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थलों पर खास फोकस होगा
  • होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण
  • वीजा नियम हील इन इंडिया के अंतर्गत
विज्ञापन
विज्ञापन


50 पर्यटन स्थलों पर फोकस

पर्यटन को बढ़ावा देते हुए मोदी सरकार ने 2025-26 के अपने बजट में 50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने का एलान किया है। राज्यों के साथ मिलकर इन पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा, "50 सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट स्पाॅट्स को विकसित करके हम अपने बुनियादी ढांचे और वैश्विक अपील को बढ़ा रहे हैं।"

होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण

यात्रा अनुभव को और अधिक सुलभ बनाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण बढ़ाने का एलान किया। युवाओं के लिए हाॅस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर को बढ़ावा दिया जाएगा।


Health Budget 2025: वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, पूरे देश में बनेंगे 200 कैंसर सेंटर

होटलों के लिए योजना

वित्त मंत्री ने कहा कि होमस्टे के लिए मुद्रा लोन के अलावा होटलों को भी सामंजस्यपूर्ण योजना में शामिल किया जाएगा।

वीजा नियम और हील इन इंडिया

साथ ही निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में मेडिकल टूरिज्म और 'हील इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए कुछ विदेशी पर्यटक समूहों के लिए वीजा छूट होगी।

भगवान बुद्ध पर विशेष ध्यान

सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की विविध विरासत और सांस्कृतिक स्थल आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं रखते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार भगवान बुद्ध के जीवन और समय से जुड़े स्थलों पर विशेष ध्यान देगी। इसके पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में धार्मिक पर्यटन स्थलों को बढावा देने का एलान हुआ था, जिसमें काशी की तर्ज पर बिहार के महाबोधि मंदिर का निर्माण की घोषणा हुई थी। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री ने बौद्ध स्थलों को बढ़ावा देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed