Health Budget 2025: वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, पूरे देश में बनेंगे 200 कैंसर सेंटर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी) को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 2025-26 पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट के दौरान कृषि, उद्योग, विकास, शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों ने लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इस बार के बजट में सरकार ने क्या एलान किया है?
विस्तार
Health Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी) को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 2025-26 पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट के दौरान कृषि, उद्योग, विकास, शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों ने लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इस बार के बजट में सरकार ने क्या एलान किया है?
निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि केंद्र सरकार राज्यों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के कल्याण के लिए कार्य करने को प्रतिबध है। स्वास्थ सुरक्षा देते हुए इस बजट में 200 कैंसर डे केयर केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई है।
बजट 2025-26 में स्वास्थ क्षेत्र के लिए एलान
- जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
- पूरे देश के जिलों में 200 कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे।
- मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा
- पीएम जनआरोग्य योजना के लिए घोषणा
मेडिकल काॅलेज में सीटे बढ़ी
2014 से 1.1 लाख मेडिकल अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट सीट्स जोड़ी गई थीं। सीतारमण ने एलान किया है कि अगले साल तक 10000 अतिरिक्त सीटों अस्पतालों और कॉलेजों में जोड़ी जाएंगी।
जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर
वहीं सरकार तीन सालों में देशभर के जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की सुविधा विकसित करेगी। लगभग 200 डे केयर कैंसर सेंटर का लक्ष्य तय किया गया है।
जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई जाएगी
कैंसर से पीड़ित मरीजों को राहत देते हुए सरकार ने 36 गंभीर बीमारियों के लिए जीवनरक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी छूट देने का एलान किया गया है। 6 जीवनरक्षक दवाएं को 5 प्रतिशत अट्रैक्टिव कंसेशनल कस्टम ड्यूटी की लिस्ट में शामिल किया गया है। साथ ही 37 अन्य दवाओं और 13 मरीज सहायता कार्यक्रमों को भी बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह से बाहर रखा गया है।
Budget 2025: वित्तमंत्री ने कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों को दी बड़ी राहत, लिया ये बड़ा फैसला
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा
वित्त मंत्री ने हील इन इंडिया के तहत मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने का एलान किया। इसमें मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रोगियों को आकर्षित करके, विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि करके और स्वास्थ्य सेवा और आतिथ्य में रोजगार पैदा करके देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा।
क्या है मेडिकल टूरिज्म
यह स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बढ़ाता है, अस्पतालों, उन्नत प्रौद्योगिकी और कुशल पेशेवरों में निवेश को प्रोत्साहित करता है। चिकित्सा पर्यटन वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देता है और चिकित्सा अनुसंधान और स्पेशैलिटी में सुधार करता है। इस व्यवस्था में रोगियों को कम प्रतीक्षा समय के साथ उच्च गुणवत्ता वाले, लागत प्रभावी उपचारों का लाभ मिल सकेगा। मेडिकल टूरिज्म आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा का भी समर्थन करती है, जिससे सांस्कृतिक प्रभाव का विस्तार होता है। किसी देश को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करके, चिकित्सा पर्यटन राजनयिक संबंधों को मजबूत करने में सक्षम है।
पीएम जनआरोग्य योजना
यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य-बीमा योजना है जो 12 करोड़ से अधिक परिवारों या लगभग 55 करोड़ व्यक्तियों को कवर करती है। इसे लेकर भी वित्त मंत्री ने बजट में एलान किया है।