वियतनाम की राजधानी हनोई में एक पांच सितारा होटल को काफी अनोखे अंदाज में खोला गया है। कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ समय से होटलों में प्रवेश की मनाही थी, अब जब धीरे- धीरे सबकुछ खुलने लगा है तो पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल व्यवसाई तरह- तरह के नए तरीके आजमा रहे हैं। वियतनाम में पिछले तीन महीनों से लॅाकडउन चल रहा था। अब वियतनाम को पर्यटकों के लिए धीरे- धीरे खोला जाने लगा है। ऐसे में पर्यटकों को लुभाने के लिए वहां के एक होटल ने अनोखा तरीका अपनाया है।
{"_id":"5efefed93ad19930984afb30","slug":"tubs-toilets-vietnam-hotel-opens-gold-plated-pizzazz-as-vietnam-hanoi-recovers-from-covid-19-beautiful-hotel-of-hanoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कुछ इस अंदाज में खुला वियतनाम का ये होटल, आप भी हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कुछ इस अंदाज में खुला वियतनाम का ये होटल, आप भी हो जाएंगे हैरान
Fri, 03 Jul 2020 03:46 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ समय से होटलों में प्रवेश की मनाही थी
- फोटो : social media
डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल काफी मशहूर होटल है
- फोटो : social media
डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल
- वियतनाम की राजधानी में स्थित डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल काफी मशहूर होटल है। इस होटल का प्रबंधन होआ बिनह समूह के स्वामित्व वाले और यू.एस. आधारित व्याधम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स इंक द्वारा किया जाताहै। हू बिनह ग्रुप के चेयरमैन गुयेन हू डूंग का कहना है कि फिलहाल दुनिया में इस तरह का कोई दूसरा होटल नहीं है।
डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल
- फोटो : social media
होटल ने पर्यटकों को लुभाने के लिए किया अनोखा काम
- वियतनाम की राजधानी हनोई में एक पांच सितारा होटल ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। भोजन के शानदार स्वाद के साथ ही दर्शकों को लुभाने के लिए सोने का पानी चढ़ा हुआ बाथ टब, बेसिन और यहां तक कि शौचालय, सभी एक बड़े सुनहरे बाहरी हिस्से के पीछे रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल
- फोटो : social media
बेहद की शानदार है ये होटल
- होटल की छत पर 24 कैरेट सोने की टाइलों वाला इन्फिनिटी पूल बना है।
- होटल के कमरों के बाथरूम पीले रंग की धातु से सुसज्जित हैं।
- अन्य होटलों में संगमरमर का अधिक से अधिक उपयोग होता है पर यहां पर सोने का अधिक से अधिक उपयोग किया गया है।
- इस होटल को कवर करने के लिए करीबन एक टन सोने का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से वियतनाम में एक भी मौत नहीं हुई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
वियतनाम में कोरोना
- कोरोना वायरस से वियतनाम में एक भी मौत नहीं हुई, यहां पर कोरोना वायरस के सिर्फ 350 मामले सामने आए। बताया जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैला होता तो इस समय वियतनाम बड़ी संख्या में पर्यटकों से गुलजार रहता।