फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्चुअल टूर के जरिए अब घर बैठे ले सकते हैं देश-विदेश के पशु-पक्षियों के अद्भुत नजारे

Wed, 01 Jul 2020 07:58 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 01 Jul 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
Amazing Virtual Tour of India and South Africa National Park
भारत समेत अफ्रीका के नेशनल पार्क में वर्चुअल सफारी का आयोजन किया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन लगे हुए तीन महीने का लंबा वक्त गुजर चुका है और अब घर में बोरियत लगने लगी है तो चलिए आपको लेकर चलते हैं, नेशनल पार्क की जंगल सफारी पर वन्य जीवों से मिलवाने। अब आपको लगेगा कि ये क्या मजाक है... 



इस समय नेशनल पार्क घूमने कैसे जा सकते हैं। तो आपको बता दे कि आपको किसी भी टूर पर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे वर्चुअल टूर के जरिए जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहते रहते ऊब गए हैं, लोग कहीं पर भी घूमने नहीं जा पा रहे हैं।

इसको देखते हुए भारत समेत अफ्रीका के नेशनल पार्क में वर्चुअल सफारी का आयोजन किया गया है। जिसमें आप बिना किसी नेशनल पार्क में जाए, वहां के वन्य जीवों को लाइव देख सकते हैं।

Amazing Virtual Tour of India and South Africa National Park
नेशनल पार्क के अधिकारी वन्य जीवों की वर्चुअल वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं महाराष्ट्र के तडोबा नेशनल पार्क के वर्चुअल टूर की। यहां पर आप रॉयल बंगाल टाइगर, चीता, हिरण, सांभर, के साथ और भी कई वन्य जीवों को नजारे देख सकते हैं। तडोबा नेशनल पार्क महाराष्ट्र का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।

यह नागपुर से लगभग 150 किमी की दूरी पर चंद्रपुर जिले में स्थित है, नेशनल पार्क के अधिकारी वन्य जीवों की वर्चुअल वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। आप यूट्यूब चैनल पर जाकर नेशनल पार्क के वन्य जीवों की गतिविधियों को देख सकते हैं। बहुत ही कम दिनों में इस चैनल के सब्सक्राइबर की सख्यां बहुत ज्यादा हो गई है।

 

Amazing Virtual Tour of India and South Africa National Park
संजय गांधी उद्यान बिहार के पटना में स्थित है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

संजय गांधी उद्यान बिहार के पटना में स्थित है। इस चिड़ियाघर में 800 से भी ज्यादा वन्य जीवों की प्रजातियां हैं। यहां के डिपार्टमेंट ऑफ एवॉयरमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेंट चेंज ने वर्चुअल जू की शुरुआत की है। जिससे आप घर बैठे यहां के वन्य जीवों के नजारे लाइव देख सकते हैं।

इन वर्चुअल वीडियोज में जानवरों के प्राकृतिक आवास, प्रजनन चक्र, खाने पीने की आदतों की दिलचस्प जानकारी साझा की जाती है। इस प्लेटफॉर्म के लांच होने के पहले ही सप्ताह में ही इससे 9 लाख लोग जुड़ गए। अब तक डीईएफसीसी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसके 33 एपिसोड अपलोड किए गए हैं। तो अब आप घर बैठे इन वन्य जीवों को निहारने का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing Virtual Tour of India and South Africa National Park
नेशनल क्रूगर पार्क अफ्रीका का प्रसिद्ध पार्क है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नेशनल क्रूगर पार्क अफ्रीका का प्रसिद्ध पार्क है, यह पार्क 352 किमी के दायरे में फैला हुआ है, यहां के नजारे वन्यजीव प्रेमियों के लिए अद्भुत हैं। आप भले ही अफ्रीका न जा पाएं, लेकिन लाइव सफारी के जरिए आप यहां के हाथी, राईनो, जंगली भैंसा, चीता, शेर आदि वन्य जावों के नजारे ले सकते हैं।

वाइल्डअर्थ यूट्यूब चैनल पर दिन में दो बार लाइव सफारी का आयोजन किया जाता है। लाइव टूर में वर्चुअल टेक्नालॉजी के यूज की वजह से ये नजारे बिल्कुल करीब से देखने का आनंद ले सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed