फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Top 5 Beautiful Waterfalls in Bihar Tourist Places

Waterfalls in Bihar: बिहार के पांच सबसे खूबसूरत झरने, ये देखकर भूल जाएंगे एमपी-कर्नाटक के जलप्रपात

Mon, 10 Jun 2024 06:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

बिहार के पांच जलप्रपात बेहद खूबसूरत हैं, जिनका नजारा अद्भुत अनुभव की अनुभूति कराता है। अगर आप कभी बिहार आएं तो इन प्रसिद्ध और खूबसूरत झरने को जरूर देखने जाएं।

विज्ञापन
Top 5 Beautiful Waterfalls in Bihar Tourist Places
जलप्रपात - फोटो : instagram

विस्तार

Top 5 Beautiful Waterfalls in Bihar Tourist Places  बिहार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण राज्य है, जहाँ कई पर्यटन स्थल हैं जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां बोधगया है, जो धार्मिक महत्व रखता है, जो नहीं नालंदा में देश का एक प्रमुख शिक्षा केंद्र है। राजगीर में विश्व शांति  स्तूप है तो वहीं पटना में गुरुद्वारा पटना साहिब है। हालांकि प्राकृतिकता की दृष्टि से भी बिहार समृद्ध है। बिहार के पांच जलप्रपात बेहद खूबसूरत हैं, जिनका नजारा अद्भुत अनुभव की अनुभूति कराता है। अगर आप कभी बिहार आएं तो इन प्रसिद्ध और खूबसूरत झरने को जरूर देखने जाएं।

विज्ञापन


घूमने के लिए बिहार के सबसे खूबसूरत झरने

ककोलत झरना

बिहार के नवादा जिले से लगभग 33 किमी दूर काकोलत जलप्रपात है जो कि 160 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। इस झरने का पानी हर मौसम में ठंडा ही रहता है। गर्मियों की छुट्टियों में यह झरना स्थानीय लोगों के लिए किसी पिकनिट स्पॉट या हिल स्टेशन से कम नहीं होता।
विज्ञापन


करकट जलप्रपात

राज्य के कैमूर जिले में कैमूर की पहाड़ियों में शानदार करकट झरना बसा है। इस झरने के पास लोग सैर सपाटे पर आना पसंद करते हैं। यहां पानी में नौका विहार, तैराकी और मछली पकड़ने की सुविधा उपलब्ध है। पास में ही कैमूर वन्यजीव अभयारण्य स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं कुंड जलप्रपात

बिहार के कुंड सासाराम से 10 किमी दूर कैमूर की पहाड़ी से धुआं कुंड नाम का झरना गिरता है। यह इतना विशाल और खूबसूरत है कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। झरने का जल बहुत तेज है और यहां रक्षाबंधन का मेला लगता है।

तुतला भवानी जलप्रपात

बिहार के रोहतास क्षेत्र में तुतला भवानी जलप्रपात स्थित है। इसे तुतराही झरना भी कहते हैं। यह जलप्रपात देहरी ऑन सोन से कुछ किमी दूरी पर दक्षिण की ओर है। यह झरना दो विशाल पहाड़ियों के बीच से नीचे गिरता है। यहां पास में ही तारा चंडी मंदिर, नेहरू पार्क भी है।


हनुमान धारा झरना

राज्य के सिकरिया में हनुमान धारा झरना है, जिसे बिहार का दिल कहते हैं। यहां लंका में आग लगाने के बाद हनुमान जी के लिए भगवान श्रीराम ने झरने का निर्माण किया था। झरने की ऊंचाई 150 फीट है। चित्रकूट बस स्टैंड से झरना महज 5 किमी टूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed