फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever

हनीमून को बेहद रोमांटिक और यादगार बना देंगी नॉर्थ ईस्ट की ये खूबसूरत जगहें

Tue, 13 Nov 2018 09:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever
- फोटो : file photo

हर शादीशुदा जोड़ा चाहता है कि उसकी जिंदगी का पहला रोमांटिक सफर मतलब उसका हनीमून बेहद खूबसूरत और यादगार हो।अपने हनीमून के लिए अक्सर नवविवाहित जोड़े गोवा, शिमला और मसूरी जैसी जगह का चुनाव करते हैं। लेकिन इन सबसे अलग अगर आप अपने लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं तो भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में नॉर्थ ईस्ट की ये पांच जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट विकल्प हैं।  

विज्ञापन


शांत और घने जंगलों को एक्सप्लोर करते हुए स्पा थेरेपी से खुद को रिलैक्स करें। कैंडल लाइट डिनर में यहां के स्थानीय टेस्टी व्यंजन आपको ताउम्र याद रहेंगे। आइए जानते हैं पूर्वोत्तर के ऐसे ही कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन्स के बारे में जो आपके हनीमून के लिए परफेक्ट। 

विज्ञापन

These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever
गंगटोक  - फोटो : file photo
सिक्किम का गंगटोक 
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में वैसे तो एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन यहां की सबसे चर्चित है सुसुलाखंग रॉयल चैपल और सारनाथ पर आधारित हिरण पार्क। इसके अलावा यहां के सचिवालय और ऑर्चिड सेंचुरी भी आपको काफी पसंद आएगी। इस ऑर्चिड में वनस्पतियों की करीब 600 प्रजातियां मौजूद हैं। हनीमून की शॉपिंग के लिए यहां कॉटेज इंडस्ट्रीज, सिक्किम के नए और पुराने बाजार का भी रूख किया जा सकता है। ये काफी किफायती बाजार है।

हवाई टिकट – 7-8 हजार रुपए (आना-जाना)
 
होटल – 2,500 से 5,000 रुपए (एक दिन का किराया)
 

These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever
Shillong Meghalaya - फोटो : file photo

शिलॉन्ग, मेघालय
शिलांग का अर्थ ही है ‘बादलों का घर’।इतना ही नहीं मेघालय के शिलॉन्ग को  ईस्ट का स्कॉटलैंड कहा जाता है।शिलांग घूमने आए लोग यहां की कुजीन, नाइटलाइफ और कर्णप्रिय संगीत का मजा ले सकते हैं। नवविवाहित जोड़े यहां की वार्ड झील में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट अपने कल्चर और झरनों के लिए टूरिस्ट के बीच सबसे ज्यादा फेमस है।

पैकेज कॉस्ट – 22,000 रुपए (प्रति व्यक्ति)
पैकेज - 2 रात 3 दिन
हवाई टिकट – 10 से 13 हजार रुपए (आना-जाना)
होटल – 2,500 से 5,000 रुपए (एक दिन का किराया)

विज्ञापन

These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever

डिफू
यह असम के करबी आंगलोंग जिले की हसीन जगह है। यह शहर प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों को बहुत पसंद आता है। यहां से 5 Km दूर बोटेनिकल गार्डन में पेड़-पौधों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever

हाफलोंग झील
यह झील असम के हाफलोंग में है। यह असम के सुहाने पहाड़ी नजारों में से एक है। इस जगह पर आपको एक से बढ़कर एक नेचर सीनरी देखने को मिलेंगी। यहां आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

These five stunning locations in northeast will make your honeymoon memorable forever
चेरापूंजी - फोटो : file photo

चेरापूंजी
मेघालय का चेरापूंजी अपनी बारिश के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। इसके नजदीक ही नोहकालीकाई झरना है, जिसे टूरिस्ट जरूर देखने जाते हैं। यहां कई गुफा भी हैं, जिनमें से कुछ कई किलोमीटर लम्बी हैं। चेरापूंजी के सबसे पास गुवाहाटी एयरपोर्ट है जो 181 किलोमीटर की दूरी पर है। 

पैकेज -3 दिन और 2 रात
खर्च - 22,000 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed