फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Teachers’ Day 2025 Inspired Best Libraries Book Cafes and Educational Travel Destinations to Visit

Teachers Day 2025: किताबों और शिक्षा से जुड़ी इन जगहों पर मनाएं शिक्षक दिवस, छात्रों संग घूमने जाएं

Fri, 05 Sep 2025 07:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 07:09 AM IST
सार

Teachers Day 2025: यहां आपको टीचर्स डे विशेष जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां की यात्रा ज्ञान और मनोरंजन दोनों का अनुभव दिलाएगी और गुरु-शिष्य संबंध को एक नए आयाम तक ले जाएगी।

विज्ञापन
Teachers’ Day 2025 Inspired Best Libraries Book Cafes and Educational Travel Destinations to Visit
शैक्षणिक यात्रा पर शिक्षक और छात्र - फोटो : adobe

विस्तार

Teachers Day 2025: 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल सम्मान का ही नहीं बल्कि शिक्षा और ज्ञान की गहराई को समझने का अवसर भी है। इस साल आप इस खास दिन को घूमने-फिरने और सीखने के नए अनुभव के साथ यादगार बना सकते हैं। शिक्षक दिवस को सिर्फ क्लासरूम तक सीमित न रखें। भारत में कुछ ऐसी खास जगहें हैं जो हर शिक्षक को पसंद आ सकती है। साथ ही छात्रों को भी ऐसी जगहों पर आनंद आता है। शिक्षकों का समुह टीचर्स डे सेलिब्रेशन के लिए इन जगहों पर घूमने जा सकता है। चाहें तो छात्र शिक्षक भी इन जगहों पर अच्छा और यादगार वक्त बिता सकते हैं। यहां आपको टीचर्स डे विशेष जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां की यात्रा ज्ञान और मनोरंजन दोनों का अनुभव दिलाएगी और गुरु-शिष्य संबंध को एक नए आयाम तक ले जाएगी।

विज्ञापन



ऐतिहासिक लाइब्रेरीज की सैर

शिक्षकों और छात्रों के लिए किताबों से बेहतर साथी कोई नहीं। इस टीचर्स डे आप दिल्ली की नेशनल लाइब्रेरी, मुंबई की एशियाटिक सोसाइटी लाइब्रेरी या कोलकाता की इंडियन म्यूजियम लाइब्रेरी जा सकते हैं। ये जगहें न सिर्फ ज्ञान का भंडार हैं बल्कि भारत के बौद्धिक इतिहास की झलक भी कराती हैं।
विज्ञापन


बुक कैफे का अनुभव

आजकल बुक कैफे का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कुंजुम ट्रैवल कैफे, पुणे में पगडंडी बुक्स चाय कैफे और बेंगलुरु में कई बुक कैफे हैं। यहां आप कॉफी की चुस्की लेते हुए किताबों के साथ वक्त बिता सकते हैं और अपने शिक्षकों के साथ ज्ञानवर्धक चर्चा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजुकेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशंस

टीचर्स डे पर कुछ खास एजुकेशनल ट्रिप्स भी की जा सकती हैं। जैसे हैदराबाद का सालारजंग म्यूज़ियम, दिल्ली का नेशनल म्यूज़ियम, जयपुर का अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम या बैंगलोर का विज्ञान सुदा । यहां ज्ञान और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

विश्वविद्यालय परिसर और नॉलेज हब्स

भारत की कई यूनिवर्सिटीज अपने ऐतिहासिक कैंपस और रिसर्च सेंटर्स के लिए जानी जाती हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नालंदा और शांति निकेतन में घूमना न सिर्फ शैक्षणिक प्रेरणा देता है बल्कि शिक्षक-छात्र संबंध की गहराई भी महसूस कराता है।


सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन

टीचर्स डे के अवसर पर देशभर में कई साहित्यिक महोत्सव और पुस्तक मेले भी आयोजित किए जाते हैं। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, दिल्ली बुक फेयर और स्थानीय स्तर पर होने वाले साहित्यिक कार्यक्रम टीचर्स डे को अनोखे अंदाज में मनाने का सुनहरा मौका देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed