{"_id":"5eaadb768ebc3e909f68e6ec","slug":"sikkim-beautiful-tourist-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकृति की सुंदरता का एक खूबसूरत नमूना है उत्तर पूर्व का ये राज्य ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्रकृति की सुंदरता का एक खूबसूरत नमूना है उत्तर पूर्व का ये राज्य
Thu, 30 Jul 2020 09:08 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्व का सिक्किम राज्य प्रकृति की सुंदरता का एक खूबसूरत नमूना है। सिक्कीम की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। सिक्कीम पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस राज्य का आकार अंगूठे जैसा है। यहां के बर्फीले पहाड़, विशाल पेड़ और पारंपरिक धरोहर देखते ही बनते हैं। आइए, आज जानते हैं इस राज्य की खूबसूरत जगहों के बारे में...
त्सोमगो झील
- सिक्किम की राजधानी गंगटोक से मात्र 38 किमी दूर त्सोमगो झील स्थित है। यह झील सिक्कीम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पथरीले पहाड़ की स्थलाकृति और ऊंचे-ऊंचे पड़ाहो से होकर एक टेढ़-मेढ़ी सड़क से गुजर कर त्सोमगो झील तक पहुंचा जा सकता है। बर्फ से ढके पहाड़ के साथ यह झील बेहद ही सुंदर दिखाई देती है।
युक्सोम
- युक्सोम सिक्किम के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। युक्सोम शहर पहाड़ो पर बसा है। यहां सिर्फ बर्फीले पहाड़ और बड़े-बड़े पेड़ देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामची
- सिक्कीम का नामची शहर ताजी हवा और मनमोहक सुंगध के लिए जाना जाता है। यह शहर हिमाच्छादित पहाड़ों और वुडलैंड पर्वत घाटियों का एक सुंदर दृश्य है।यह जगह सिक्कीम के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यह जगह प्राकृतिक हवा और सुंगध प्रेमियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
विज्ञापन
गंगटोक
- फोटो : file photo
गंगटोक
- सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह शहर कभी न खत्म होने वाली पगडंडियों, भव्य चांदी-देवदार के पेड़ों और स्थानीय लोगों द्वारा बाहर से आए लोगों की खातिरदारी करने के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।